फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पर अमर उजाला से साझा किया टाइगर ने अपना प्लान, बोले- 'बस झूमके नाचना-गाना चाहता हूं'

Mon, 02 Mar 2020 09:22 AM IST
shrilata biswas अमित कुमार सिंह, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
कोरियाग्राफर-निर्देशक रेमो डिसूजा की अगली डांस म्यूजिकल फिल्म में वरुण धवन की जगह ले चुके टाइगर श्रॉफ का आज जन्मदिन है। एक्शन हीरो के रूप में पहचान बना चुके टाइगर श्रॉफ की आठवीं फिल्म 'बागी 3' आने वाले शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में टाइगर के लिए इस बार निर्देशक अहमद खान ने कुछ हैरतअंगेज स्टंट तैयार किए हैं। टाइगर से ये एक्सक्लूसिव मुलाकात की अमर उजाला संवाददाता अमित कुमार सिंह ने।

विज्ञापन

2 of 7
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
'बागी 3' को लेकर काफी मीम्स बन रहे हैं, इसे आप कैसे देखते हैं?
सौ प्रतिशत हम सभी को खुश नहीं रख सकते। यह मुमकिन नहीं है। मैं निजी तौर पर कहूं तो आज से पहले मैंने कभी टैंक या फिर तीन-तीन हेलीकॉप्टर के साथ एक्शन नहीं किया था। हमने सब कुछ लाइव शूट किया था। हमारे पास ना तो समय था और ना ही उतना बजट था कि हम उच्च स्तर का वीएफएक्स इस्तेमाल करते। 'वॉर' की बात अलग थी। वह दो हीरो वाली फिल्म थी इसलिए उसका बजट भी काफी अधिक था लेकिन इस फिल्म में मेरा एक्शन काफी असल है। मेरा किरदार एक सुपरहीरो की तरह है।
विज्ञापन

3 of 7
tiger shroff - फोटो : social media
आखिर हमारा देसी सुपरहीरो कैसा हो सकता है?
इसका कोई फॉर्मूला नहीं है। अगर होता तो फिल्म बन चुकी होती। मैं अपने आपको एक स्टूडेंट ही मानता हूं जो लगातार सीख रहा है। मैं सिर्फ अपने बारे में कह सकता हूं कि मैं काफी गंभीर होकर अपना काम करता हूं और हर किरदार को अपना सौ प्रतिशत देता हूं। इसी चीज को लेकर मैं संतुष्ट हूं। 

4 of 7
Tiger Shroff - फोटो : file photo
एक्शन के अलावा टाइगर श्रॉफ क्या हैं?
मुझे लगता है कि लोग मुझे इसी रूप में देखना चाहते हैं। मेरे पास लगातार ऐसी स्क्रिप्ट आती हैं। इसी से मुझे पहचान मिली है। शुक्रगुजार हूं कि बाकी अभिनेताओं की भीड़ में मैं अपनी एक अलग पहचान बना पा रहा हूं। सिर्फ जैकी श्रॉफ का बेटा हो जाने से मैं ना तो हीरो बन जाऊंगा और ना ही मुझे फिल्में मिलनी लग जाएगी। मेरे पिता ने बहुत ही मेहनत से अपना वह स्थान हासिल किया है। मुझे भी अपनी पहचान खुद ही बनानी पड़ेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
tiger shroff - फोटो : social media
फिल्म 'बागी 3' में पहली बार आप अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं। शूट के दौरान का अनुभव कैसा था?
जब पहली बार उन्होंने फिल्म के सेट पर हीरो की तरह एंट्री मारी तो एकदम से माहौल ही बदल गया था। सभी उनकी तरफ ध्यान देने लगे। मैं फिल्म का हीरो हूं लेकिन मेरी तरफ कोई नहीं देख रहा था। मुझे बहुत ही गर्व महसूस होता है कि वह मेरे पिता हैं। वह सेट पर आए और सेट पर सब लोग दादा, दादा चिल्ला रहे थे। मैं अंदर से सोच रहा था कि मैं डैड के सामने कैसे करूंगा। शुक्र है कि वह सीन काफी अच्छा हुआ और वहां मौजूद पूरा क्रू सीन के बाद ताली बजाने लगा। यह काफी यादगार क्षण होगा जब दर्शक इसे स्क्रीन पर देखेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
Tiger Shroff - फोटो : social media
टाइगर श्रॉफ बनने का फॉर्मूला क्या है?
जिंदगी में हमें जो भी बनना है उसके लिए सबसे पहले हमें दिमाग में निश्चित करना पड़ता है कि हमारी मंजिल क्या है। हम क्या बनना चाहते हैं, किसकी तरह बनना चाहते हैं। अपना आदर्श हम किसे मानते हैं। इन सभी सवालों के जवाब हमें ढूंढने होंगे और उसपर काम शुरू करना होगा। यह बहुत ही आसान फॉर्मूला है। बस हमें सच्चे मन से कोशिश करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
tiger shroff - फोटो : social media
आपकी किस खूबी से दुनिया अब भी अनजान है?
मैं बहुत ही अच्छा गायक हूं और मैं गाना चाहता हूं। मैं कोई ऐसी फिल्म में काम करना चाहता हूं जिसमें मैं जमकर डांस कर सकूं और झूमकर गाना गा सकूं।

टाइगर श्रॉफ की क्लासमेट रह चुकी हैं श्रद्धा कपूर, इन 13 सितारों ने भी बचपन में एक साथ की है पढ़ाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें