फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के मैच के बाद ये अनुष्का शर्मा को क्या हो गया, विराट भी देख लें तो चकरा जाएंगे

Sat, 21 Apr 2018 03:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी पिछली फिल्म 'परी' में भूत का रोल निभाया था जिसमें उनकी काफी वाहवाही हुई थी लेकिन अब अनुष्का शर्मा की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
anushka sharma
अनुष्का बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो अपने लुक्स पर एक्सपेरीमेंट करने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहती हैं। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म 'सुई धागा' की तस्वीरें लीक हुई थीं जिसमें वह सूती साड़ी में साधारण लुक में दिखीं लेकिन अब अनुष्का एक बुजुर्ग महिला के गेटअप में तैयार हो रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
anushka sharma
अभी तक यह पता नहीं चला है कि अनुष्का ने यह गेटअप क्यों अपनाया है। माना जा रहा है वह किसी एड या फिल्म की शूटिंग करने जा रही हैं। हमें पूरा यकीन है अगर विराट भी उनकी यह फोटो देख लें तो जरूर चकरा जाएंगे। हाल ही में अनुष्का आईपीएल के मैच के दौरान विराट को चीयर करती हुई भी नजर आई थीं।

4 of 5
anushka sharma
फिल्मों की बात करें तो फिलहाल वह वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' में एक ग्रामीण भारत की महिला का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म मेड इन इंडिया थीम पर आधारित है जो भारत की ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की कहानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anushka Sharma
वहीं दूसरी ओर वह शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में भी अहम किरदार निभा रही हैं। सभी में उनके कैरेक्टर्स के मुताबिक लुक्स में भी खासा अंतर है। ऐसे में इस वक्त उनकी इस फोटो को देख हैरानी के साथ उत्सुकता भी बढ़ रही है कि आखिर वह किस चीज के लिए इस गेटअप में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें