फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat-Anushka Viral Video: गाड़ी से उतरते वक्त अनुष्का ने नहीं थामा विराट कोहली का हाथ, देखें वायरल वीडियो

Thu, 08 May 2025 10:21 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anushka Sharma-Virat Kohli: अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बेंगलुरु का है। आइए इस बारे में जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 5
विराट और अनुष्का - फोटो : Instagram
भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मंगलवार रात बेंगलुरु में एक साथ नजर आए। इंस्टाग्राम पर अवनीत कौर की पोस्ट लाइक करने के बाद विराट और अनुष्का पहली बार एक साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए। एक फैन ने इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। 
Fatima Sana Shaikh: 'मासूमों को निशाना बनाने वाले कायर हैं', पुंछ में पाकिस्तान की गोलीबारी पर भड़कीं फातिमा
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasharma
अनुष्का ने नहीं थामा विराट का हाथ
वायरल वीडियो में विराट कोहली गाड़ी से उतरते हुए अनुष्का को सज्जनता से हाथ देते दिखे, लेकिन अनुष्का ने उनका हाथ नहीं थामा और गाड़ी का सहारा लेते हुए नीचे उतर आईं। फिर दोनों रेस्तरां की ओर बढ़े। वीडियो में दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। विराट की टी-शर्ट और ट्राउजर में सादगी थी, जबकि अनुष्का स्टाइलिश जंपसूट में खूबसूरत लग रही थीं। 
Anupam Kher: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना करते हुए अभिनेता ने देशवासियों से की अपील, बोले- ‘अब हम चुप नहीं रहते…’
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@anushkasharma
वायरल वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रियाएं
विराट और अनुष्का का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस छोटे से क्लिप पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये मैं क्या देख रही हूं, उन्होंने विराट का हाथ नहीं थामा"। दूसरे यूजर ने लिखा, "भाभी गुस्सा हैं"। एक अन्य ने लिखा, "अब एग्लोरिदम समझाएंगी भाभी चीकू भैया को।" इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

4 of 5
विराट-अनुष्का - फोटो : X
इंस्टाग्राम विवाद ने खींचा ध्यान
विराट अपनी बल्लेबाजी के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन हाल ही में अवनीत कौर की एक पोस्ट लाइक करने की वजह से वे सुर्खियों में गए थे। अवनीत की हरे टॉप और मिनी स्कर्ट वाली तस्वीर पर विराट का लाइक फैंस के लिए हैरानी का सबब बन गया था। हालांकि, इसके बाद विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई देते हुए कहा था, "फीड स्क्रॉल करते समय एल्गोरिदम की गलती से पोस्ट लाइक हुई। इसके पीछे कोई इरादा नहीं था। कृपया गलत न समझें।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट और अनुष्का - फोटो : Instagram
2017 में रचाई थी शादी
विराट और अनुष्का की जोड़ी क्रिकेट और बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में शुमार है। 2017 में शादी के बाद उनकी बेटी वामिका और बेटा अकाय ने उनके रिश्ते को और खास बना दिया। अनुष्का अपनी प्रोडक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जबकि विराट आईपीएल 2025 की तैयारियों में जुटे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें