हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आए अनुष्का शर्मा को 10 साल पूरे हो रहे हैं। 12 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से अनुष्का ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इतना ही नहीं पिछले साल 12 दिसंबर को ही अनुष्का शर्मा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुपचुप शादी कर ली थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
anushka sharma
शाहरुख खान की फिल्म जीरो की पब्लिसिटी शुरू हो चुकी है। पहला नंबर लगा फिल्म में उनके साथ एक खास किरदार कर रहीं अनुष्का शर्मा का। मुंबई के महबूब स्टूडियो में अनुष्का शर्मा अपने हिसाब से पहुंचीं और उनकी तरफ से आते ही फरमान सुनाया गया कि कोई पत्रकार निजी जिंदगी से जुड़ा सवाल नहीं पूछेगा। हालांकि मीडिया से बातचीत के दौरान अनुष्का ने कई जरूरी बातें भी शेयर कीं।
विज्ञापन
3 of 5
Virat Anushka
जीरो के प्रमोशन के दौरान अनुष्का ने बताया कि उनके और विराट के बीच काफी अच्छा तालमेल है। उन्होंने कहा कि फिल्मों के बारे मे वह विराट से कुछ नहीं पूछती हैं क्योंकि वह जानती हैं कि विराट कुछ खराब सा आइडिया ही देंगे। अनुष्का ने आगे कहा कि न तो विराट उनके प्रोफेशन में दखलअंदाजी करते हैं और न ही वह विराट के प्रोफेशन में।
4 of 5
virat kohli, anushka sharma
ये तो आपको याद ही होगा, शादी से पहले जब अनुष्का ने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया और इस तरह की खबरें फैलीं कि विराट कोहली उनके प्रोडक्शन हाउस में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं तो भी अनुष्का असहज हो गईं थीं। तुरंत उनकी तरफ से सफाई जारी की गई कि ऐसा कुछ नहीं है, लेकिन ऐसे किसी सवाल का सामना करने से अनुष्का खुद बचती हैं। वजह? वह ही जानें।
अनुष्का के पास जीरो के बाद फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। उनके प्रोडक्शन हाउस में भी सन्नाटा है और किसी नई फिल्म के बारे में सुगबुगाहट तक नहीं है। फिल्म जीरो 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म को आनंद एल. राई ने निर्देशित किया है। अनुष्का के अलावा शाहरुख खान और कटरीना कैफ फिल्म मे मुख्य भूमिका मे हैं।