फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo: 10 साल बाद तनुश्री दत्ता केस में एफआईआर, सलमान की इस एक्ट्रेस को पुलिस ने भेजा समन

Wed, 28 Nov 2018 10:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tanushree - फोटो : file photo
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया। जिसके बाद पूरे बॉलीवुड समेत दूसरे क्षेत्रों की कई महिलाएं आगे आईं और खुद के साथ हुए किसी भी प्रकार के यौन शोषण पर बोलना शुरू किया। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है और घटना के 10 साल बाद पुलिस ने एक्शन लिया।
विज्ञापन

2 of 5
Daisy Shah - फोटो : file photo
दरअसल, मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर डेजी शाह को समन भेजा है। तनुश्री दत्ता के साथ जब ये घटना हुई उस वक्त वो कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की असिस्टेंट थीं। डेजी शाह ही तनुश्री को डांस स्टेप्स सिखा रही थीं। तनुश्री के इस तरह मामला उठाने के बाद डेजी शाह ने उनका समर्थन भी किया था।
विज्ञापन

3 of 5
Daisy Shah and salman khan - फोटो : file photo
डेजी शाह ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा है, 'फिल्म के सेट पर असिस्टेंट कोरियोग्राफर का काम बहुत अहम नहीं होता है। जब हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग हो रही थी तब मैंने 3 दिन तक तनुश्री के साथ काम किया था। पहले दो दिन सारा काम बिल्कुल सही ढंग से हुआ लेकिन तीसरे दिन कुछ तो हुआ था जो एक महिला होने के नाते मैं अच्छे से समझ सकती थी।' 

4 of 5
Daisy Shah - फोटो : file photo
डेजी शाह के मुताबिक, 'मुझे मामले के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता था। मैं सेट पर उस समय मौजूद थी जब तनुश्री गुस्से में वैनिटी वैन की तरफ गईं। क्या हुआ यह घटना मुझे अच्छे से नहीं पता लेकिन फर्स्ट हाफ के बाद मैंने देखा कि तनुश्री ने खुद को वैन में बंद कर दिया था। नाम तो नहीं पता पर हां किसी ने उनको गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। सेट पर लोग तनुश्री के बारे में बातें कर रहे थे।' बता दें कि डेजी शाह की बतौर लीड एक्ट्रेस पहली फिल्म सलमान खान के साथ जय हो थी। इससे पहले वो केवल कोरियोग्राफी का काम करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tanushree dutta - फोटो : file photo
वहीं तनुश्री दत्ता ने पुलिस थाने और महिला आयोग में लिखित शिकायत में कहा था कि साल 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। इस मामले में तनुश्री दत्ता ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर जबरदस्ती अतरंग दृश्य देने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। जब उन्होंने मना किया तो उन्हें धमकी दी गई। यही नहीं तनुश्री की गाड़ी में तोड़-फोड़ भी की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें