फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अनुष्का शर्मा ने मनाई दिवाली, लिखा- 'घर पर बैठकर खाने के लिए तैयार हुई हूं'

Sun, 15 Nov 2020 07:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram: @anushkasharma
देशभर में बीते दिन दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दिन को आम से लेकर खास तक सभी लोगों ने मनाया। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दिवाली पर अपनी खास झलक फैंस को दिखाई। इसी बीच सबसे ज्यादा जिस लुक की तारीफ हो रही है वो है अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का स्टाइल।

विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma
अनुष्का इस समय अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्ज्वॉय कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में दिवाली के मौके पर अनुष्का ने अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। जिनमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram: @anushkasharma
अनुष्का ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें वो ऑफ व्हाइट रंग के सूट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'घर पर बैठने और खाने के लिए तैयार हुई हूं। ये काफी मजेदार था। उम्मीद है कि आप सभी की दिवाली खूबसूरत रही हो।'
 

4 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram: @anushkasharma
अनुष्का की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर उनके फैंस के साथ ही इंडस्ट्री से भी जुड़े कई लोग कमेंट कर रहे हैं। अनुष्का की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों में अनुष्का काफी खुश नजर आ रही हैं उनका प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ उनके चेहरे पर नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही माता- पिता बनने वाले हैं। दोनों ने इसका एलान अगस्त में किया था। जनवरी में अनुष्का की डिलीवरी हो जाएगी जिसके लिए विराट को भी बीसीसीआई की तरफ से छुट्टियां मिल गई हैं।

पढ़ें: परिवार के साथ कपिल शर्मा ने धूमधाम से मनाई दिवाली, क्यूट अंदाज में दिखीं बेटी अनायरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें