फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना फाइटर्स के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर अनुष्का शर्मा ने जाहिर की नाराजगी, लिखा- 'दुख होता है..'

Mon, 13 Apr 2020 01:39 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
पूरे देश में कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। ऐसे में डॉक्टर्स, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मचारी, पत्रकार सहित कई ऐसे लोग हैं जो जमीनी तौर पर आगे आकर इस मुसीबत की घड़ी में अपना फर्ज निभा रहे हैं। ऐसे में एक तरफ जहां कई लोग इन सभी का सत्कार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं जहां पर कोरोना वॉरियर्स  लोगों की नफरत का शिकार हो रहे हैं। इसी को लेकर अब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

2 of 5
Anushka Sharma - फोटो : Social Media
दरअसल हाल ही में अनुष्का ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया। अपने पोस्ट में अनुष्का ने लिखा, 'ऐसी खबरों को पढ़कर दुख हुआ जहां पर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे और कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल कर रहे डॉक्टर्स के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।'
विज्ञापन

3 of 5
anushka sharma - फोटो : anushka sharma
अनुष्का ने आगे लिखा, 'ऐसे वक्त में सबसे जरूरी है कि हम एक दूसरे का साथ दें और एक दूसरे की मदद करें। वहीं जो लोग कोरोना के खिलाफ मैदान में हैं, उनका अपमान न करें बल्कि उनको सम्मान दें। यह एक साथ रहते हुए एक जुट रहने का वक्त है।'
 

 

4 of 5
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
बता दें कि अनुष्का के पहले बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन का भी ऐसे लोगों पर गुस्सा फूटा था। अजय ने लिखा था, "ऐसी रिपोर्ट पढ़कर निराश और क्रोधित हूं कि 'पढ़े लिखे' लोग निराधार अनुमान लगा कर अपने पड़ोस में रहने वाले चिकित्सकों पर हमले कर रहे हैं। ऐसे असंवेदनशील लोग सबसे बुरे अपराधी हैं। सुरक्षित रहिए,घरों में रहिए।"
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाजपा सांसद हेमा मालिनी - फोटो : ANI
गौरतलब है कि इससे पहले  ऋषि कपूर, जावेद अख्तर, हेमा मालिनी और परेश रावल सहित कई सितारे चिकित्सकों पर हमलों की निंदा कर चुके हैं। हाल ही में हेमा मालिनी ने ये वीडियो शेयर करते हुए लोगों से अपील की कि वो इस संकट की घड़ी में देश की सेवा में लगे लोगों का सम्मान करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें