फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली को चियर करते-करते यूं शरमाईं अनुष्का शर्मा, जान लें क्या था माजरा

Fri, 04 Jan 2019 10:43 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस रोमांच को और बढ़ाने के लिए सिडनी में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का पति विराट और टीम इंडिया को चियर करती दिख रही हैं। लाइट पिंक कलर की ड्रेस में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अनुष्का एक तस्वीर में शरमाती हुई भी दिख रही हैं। लगता है कि विराट कोहली की बैटिंग से अनुष्का कुछ ज्यादा ही इम्प्रैस हैं। दरअसल विराट कोहली ने भले ही 23 रनों की पारी खेली, लेकिन इस दौरान वो सबसे तेज 19,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए। विराट ने इस तरह से सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा वो मैक्ग्रा फाउंडेशन को सपोर्ट करते हुए बैट पर पिंक स्टिकर और पिंक ग्लव्स के साथ बल्लेबाजी के लिए उतरे। जिसको लेकर उन्हें काफी सराहा गया
 

 
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा
इससे पहले अनुष्का पति विराट के साथ शॉपिंग करती भी नजर आई थीं। विराट एक तस्वीर में हाथ में कैरी बैग लिए नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में वो मॉल से सामान खरीदते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में अनुष्का शर्मा नजर आ रही हैं।
 

 

4 of 5
अनुष्का शर्मा
इससे पहले भी विराट और अनुष्का सिडनी की सड़कों पर हाथों में हाथ डाले धूमते नजर आए थे। तस्वीरों को देख ये बात तो जाहिर है कि अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ सिडनी में नए साल को एन्जॉय कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा
बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में भारत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रहा है। इसलिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने न्यू ईयर मनाने का प्लान ऑस्ट्रेलिया में किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें