भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की कोई भी फोटो जब शादी से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ करती थी तो अक्सर ट्रोलर्स इन्हें आड़े हाथों लिया करते थे। अब जब ये दोनों शादीशुदा हैं तब भी ट्रोलर्स इनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया हाल में एक बार फिर हुआ है। दरअसल फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है और वहां पर टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस बीच टीम इंडिया की एक ग्रुप फोटो में अनुष्का शर्मा भी नजर आईं, जिस पर ट्विटर यूजर्स ने उनकी खिंचाई करना शुरु कर दी थी।