फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा के बर्थडे और बाल काटने पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस सहित ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Wed, 01 May 2019 05:58 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anushka Sharma - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज मना रही हैं अपना जन्मदिन
जन्मदिन मनाने के लिए खास से लेकर आम तक हर शख्स पहले से ही काफी कुछ तैयारियां करके रखता है। लेकिन जन्मदिन अनुष्का शर्मा जैसी मशहूर शख्सीयत का हो तो लोग यही सोचते हैं कि खूब धूम धड़ाका होगा, रात भर चलने वाली पार्टी होगे और जुटेंगे सिनेमा और क्रिकेट के ढेर सारे सितारे। लेकिन, इस साल ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा क्योंकि अनुष्का शर्मा ने अपना जन्मदिन बहुत ही शांत तरीके से और एकांत में मनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Manna dey - फोटो : file photo
मशहूर प्लेबैक सिंगर मन्ना डे का आज 100वां जन्मदिन
बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर मन्ना डे का जन्म 1 मई 1919 को हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में अपने गाने का जादू खूब चलाया। मन्ना जे ने कई फिल्मों में अपने गानों से दर्शकों के दिलों को भी जीता। मन्ना डे के बेहतरीन गीतों की फेहरिस्त काफी लंबी है। उन्होंने कई भाषाओं में 3500 से ज्यादा गाना गाये हैं और सारे गाने एक से बढ़कर एक है।
विज्ञापन

3 of 5
Dhinchak Pooja
बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट ढिंचक पूजा का नया गाना रिलीज
बिग बॉस सीजन 11 की एक्स कंटेस्टेंट ढिंचक पूजा एक बार फिर से अपने गाने की वजह से चर्चा में है। लंबे ब्रेक के बाद वह अपना नया गाना लेकर आई हैं। ढिंचक पूजा के नए गाने का "विकास पूछ रहा है" है। रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने को ढिंचक पूजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

4 of 5
Farah Khan - फोटो : instagram
'मैं हूं ना' के 15 साल पूरे, इस फिल्म का पहले नाम हम-तुम रखा गया
शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' के 15 साल पूरे हो चुके हैं। ये फिल्म साल 30 अप्रैल 2004 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों और शाहरुख के फैंस ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। वहीं अब फिल्म के 15 साल पूरे होने पर 'मैं हूं ना' की डायरेक्टर फराह खान ने खुलासा किया है कि पहले इस फिल्म नाम हम-तुम रखा गया था, लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर 'मैं हूं ना' कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kiara advani - फोटो : file photo
बाल काटने पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी एक बार फिर चर्चा में हैं। वह अभी तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म फगली (2014) से कियारा ने बॉलीवुड में कदम रखा था। हाल ही में वह फिल्म कलंक में भी नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने बाल काटती दिख रही हैं। उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं बाल काटने के बाद कियारा ट्रोल हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें