फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल पहले ऐसी दिखती थीं अनुष्का शर्मा पहचानना भी मुश्किल, देखिए अनदेखी तस्वीरें

Wed, 01 May 2019 04:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anushka Sharma - फोटो : twitter
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) 1 मई को 31वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के अपोजिट 'रब ने बना दी जोड़ी' फिल्म से की थी। पहली ही फिल्म हिट रही और अनुष्का का करियर चल पड़ा। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि बॉलीवुड में आने से पहले अनुष्का ने मॉडलिंग में भी अपना हाथ आजमाया। तो चलिए आज हम आपको अनुष्का शर्मा की मॉडलिंग के दिनों की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाते हैं जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Anushka Sharma - फोटो : file photo
अब जरा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की इस तस्वीर को देखिए। इसमें अनुष्का का लुक पूरी तरह से अलग है। अनुष्का को फिल्म इंडस्ट्री में 11 साल हो चुके हैं। मॉडलिंग के दिनों की यह तस्वीर 11 साल पुरानी है। इस तस्वीर में अनुष्का रैंप पर वॉक करती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Anushka Sharma - फोटो : twitter
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि अनुष्का ने महज 15 साल की उम्र से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। अनुष्का की यह तस्वीर भी उसी समय की है जब वह मॉडलिंग करती थीं। 

4 of 5
Anushka Sharma - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो अनुष्का ने 5 साल तक मॉडलिंग करियर में हाथ आजमाया। इसके बाद फिल्मों की ओर रुख किया। अनुष्का का लुक 11 साल में काफी बदल गया है। इन 11 साल में अनुष्का ना केवल बॉलीवुड का चर्चित चेहरा बन गई हैं बल्कि शोहरत भी हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anushka sharma - फोटो : social media
अनुष्का अब तक कई फिल्में कर चुकी हैं। इन फिल्मों में 'जब तक है जान', 'पीके', 'दिल धड़कने दो', 'सुल्तान' और हाल ही में रिलीज फिल्म 'जीरो' है। अनुष्का ना केवल एक्ट्रेस हैं बल्कि फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें