फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन से भी महंगी कार खरीदकर ये सिंगर बना 'बादशाह', अब बोला- 'अपना टाइम आ गया'

Wed, 01 May 2019 04:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Indian Rapper Badshah new car - फोटो : instagram
इंडियन रैपर बादशाह (Badshah) का आखिरकार सपना पूरा हो गया। बादशाह ने Rolls Royce Wraith कार खरीदी है। इस कार की कीमत 6.46 करोड़ बताई जा रही है। इस कार की तस्वीर बादशाह ने सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर में बादशाह के साथ उनके परिवार वाले नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने भी कार खरीदी थी लेकिन बादशाह की कार की कीमत इन दोनों स्टार्स की कार से ज्यादा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Badshah - फोटो : instagram
Rolls Royce Wraith कार के साथ बादशाह ने तस्वीर पोस्ट करते हुए शानदार कैप्शन भी दिया। बादशाह ने लिखा- 'यह बहुत ही लंबा सफर था, परिवार में तुम्हारा स्वागत है।' इस लग्जरी कार को खरीदने के बाद बादशाह ने 'गली ब्वॉय' स्टाइल में कहा 'अपना टाइम आ गया।' बादशाह की कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। यहां तक कि बादशाह को फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने बधाई भी दी। 
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan and Jaya - फोटो : twitter
Rolls Royce Wraith एक सुपर लग्जरी कार है। इसमें 6.6-लीटर V12 इंजन दिया गया है। जो कि 624 हॉर्स पॉवर की बेहतरीन पावर प्रदान करता है। बादशाह से कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन और संजय दत्त ने भी चमचमाती नई कार खरीदी। खबरों की मानें तो जया बच्चन के जन्मदिन के दिन जिस कार में स्पॉट हुए थे वह नई कार ही थी। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मर्सिडीज बेंज V-Class खरीदी थी। मर्सिडीज बेंज V-Class अब तक की भारत में लांच हुई सबसे महंगी एमपीवी कारों में से एक है। इसकी कीमत करीब 68 लाख बताई जा रही है। 

4 of 5
Amitabh Bachchan Mercedes Benz V Class - फोटो : file photo
खबरों की मानें तो अमिताभ ने इस कार को पत्नी जया को बर्थडे पर तोहफे में दिया था। Mercedes-Benz V-Class Exclusive और V-Class Expression की कीमत अलग अलग है। अमिताभ बच्चन ने कौन सा वर्जन खरीदा है ये फिलहाल अभी साफ नहीं हो पाया है। बता दें Expression की कीमत 68.40 लाख और Exclusive की कीमत 81.90 लाख रुपये है। जहां एक ओर बिग बी ने Mercedes-Benz खरीदी थी तो वहीं संजय दत्त ने रेंज रोवर कार खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanjay Dutt - फोटो : instagram
संजय ने रेंज रोवर कार की कौन सी सीरीज खरीदी है इस बात की तो जानकारी नहीं है। संजय दत्त की इस कार को देखकर लगता है कि यह Range Rover LWB Vogue SE है। कीमत की बात करें तो डीजल वाली Range Rover LWB Vogue SE कार की कीम 2.33 करोड़ है जबकि पेट्रोल वर्जन की कीम करीब 2.11 करोड़ है। अपनी नई कार की तस्वीर संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में संजय कार के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए संजय ने कैप्शन लिखा- 'परिवार में एक और सदस्य बढ़ गया। शुक्रिया नासिर।' 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें