फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma: इन 10 किरदारों से समझिए अनुष्का की अब तक की विराट कहानी, जल्द ही होंगे नए एलान

Sat, 01 May 2021 11:42 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अयोध्या में 1 मई 1988 को जन्मी अनुष्का शर्मा की किस्मत पर उनको खुद तो नाज होगा ही, लोग भी उन्हें देखकर यही कहते हैं, सितारे हों तो अनुष्का जैसे। सिनेमा के सारे चमकते सितारों के साथ वह परदे पर ना जाने कितनी दुनिया बसा चुकी हैं। और, जब घर बसाने की बारी आई तो अनुष्का ने चुना क्रिकेट के मैदान का सबसे चमकता सितारा। भाई करुणेश के साथ वह क्लीन सेट नाम से एक प्रोडक्शन कंपनी भी चलाती हैं। यूं तो अपने करियर में अनुष्का ने ‘थ्री ईडियट्स’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्में छोड़ी भी हैं, लेकिन फिलहाल आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जो अनुष्का ने कीं और उनकी टॉप 10 फिल्मों में शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 11
रब ने बना दी जोड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार : तानी साहनी

फिल्म : रब ने बना दी जोड़ी (2008)


अनुष्का शर्मा के करियर की शुरुआत आदित्य चोपड़ा की इस शानदार रोमांटिक ड्रामा फिल्म से हुई। उन्होंने इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान के साथ काम किया। जब वह इस फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट के लिए आदित्य चोपड़ा के ऑफिस यश राज फिल्म्स स्टूडियो गईं तब आदित्य चोपड़ा उनके हुनर से बहुत प्रभावित हुए। वह टेस्ट तो उन्होंने एक फिल्म के लिए दिया था लेकिन आदित्य ने उन्हें तीन फिल्मों के लिए साइन कर लिया।
विज्ञापन

3 of 11
बैंड बाजा बारात - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार : श्रुति कक्कड़

फिल्म : बैंड बाजा बारात (2010)


अनुष्का का यशराज फिल्म के साथ हुआ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट इस फिल्म के साथ खत्म हुआ। इन दोनों फिल्मों के बीच में उन्होंने शाहिद कपूर के साथ एक फिल्म 'बदमाश कंपनी' और की। उस फिल्म ने बहुत अच्छा बिजनेस नहीं किया। बैंड बाजा बारात में अनुष्का एक मध्यमवर्गीय परिवार की पंजाबी लड़की के रूप में नजर आईं जो अपना एक शादी करवाने का बिजनेस शुरू करती है। उनके इस बिजनेस में साथ देता है रणवीर सिंह का किरदार बिट्टू शर्मा। अनुष्का बेंगलुरु में पली बढ़ी हैं इसलिए उनके लिए पंजाबी बोलना थोड़ा सा मुश्किल था। इस किरदार को करते हुए उन्हें अपनी पंजाबी भाषा पर बहुत काम करना पड़ा। यही इस किरदार की सबसे बड़ी खासियत है।

4 of 11
लेडीज वर्सेज रिकी बहल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार : इशिका देसाई

फिल्म : लेडीज वर्सेज रिकी बहल (2011)


'बैंड बाजा बारात' के बाद अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर बहुत ही जल्दी पर्दे पर नजर आई। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने एक सेल्स गर्ल का किरदार निभाया है जिसे तीन औरतें एक लड़के को ढूंढने और उस पर नजर रखने के लिए हायर करती हैं। वह अपने काम को करने में कामयाब तो हो जाती है लेकिन उस अपराधी से इशिका को प्यार हो जाता है और वह उसे धोखा देना नहीं चाहती। इस फिल्म में रणवीर सिंह अनुष्का शर्मा के अलावा परिणीति चोपड़ा, दीपानिता शर्मा और अदिति शर्मा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन

5 of 11
जब तक है जान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार : अकीरा राय

फिल्म : जब तक है जान (2012)


अनुष्का शर्मा एक बार फिर शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में नजर आईं। अकीरा राय के किरदार में उन्होंने एक रिपोर्टर का किरदार निभाया है। इसका काम अलग-अलग चीजों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्में बनाना है। अनुष्का की शाहरुख के साथ यह दूसरी फिल्म थी, जबकि यशराज फिल्म्स के साथ वह पांचवी बार काम कर रही थीं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म रही जो किस्मत के खेल पर है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने शानदार काम किया और उन्हें इसके लिए सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

6 of 11
पीके - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार : जग्गू / जगत जननी

फिल्म : पीके (2014)


अनुष्का शर्मा ने राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भी बेहतरीन अभिनय कर दिखाया। अनुष्का इस फिल्म में एक टेलीविजन जर्नलिस्ट के किरदार में नजर आईं। उसका काम है दुनिया के आकर्षक मुद्दों को दुनिया के सामने लाना। इस फिल्म में वह दूसरी दुनिया से आए हुए एक परग्रही की दोस्त बन जाती हैं और उसके सहारे धर्म के आडंबरों का पर्दाफाश करती हैं।
विज्ञापन

7 of 11
एनएच 10 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार : मीरा

फिल्म : एनएच 10 (2015)


अनुष्का शर्मा अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' भी चलाती हैं। इस प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले उन्होंने सबसे पहली फिल्म 'एनएच 10' बनाई। इस फिल्म को नवदीप सिंह ने निर्देशित किया। इस थ्रिलर फिल्म में अनुष्का शर्मा ने ही मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को जब पांचवें बीजिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया तो इसकी बहुत तारीफें हुईं। इस फिल्म की कहानी ऐसे जोड़े की है जो एक कत्ल होता देख लेता है। इसके बाद उन दोनों की जिंदगी भी खतरे में पड़ जाती है।

8 of 11
दिल धड़कने दो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार : फराह अली

फिल्म : दिल धड़कने दो (2015)


जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुष्का ने पानी के जहाज पर नाचने वाली का किरदार निभाया है। एक बार फिर अनुष्का शर्मा अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नजर आई। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अनुष्का ने शानदार अभिनय का प्रदर्शन तो किया ही साथ ही उन्होंने एक गीत 'पहली बार' को भी रणवीर सिंह के साथ मिलकर कोरियोग्राफ भी किया। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के निर्माण में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर, शेफाली शाह, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह अनुष्का शर्मा और फरहान अख्तर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

9 of 11
एनएच 10 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार : अरफा हुसैन

फिल्म : सुल्तान (2016)


अली अब्बास जफर के लेखन और निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुष्का ने हरियाणा की एक रेसलर का किरदार निभाया है। इस किरदार को निभाते हुए शुरुआत में अनुष्का शर्मा को हिचकिचाहट हो रही थी क्योंकि उनकी बॉडी फिजिक एक रेसलर की तरह नहीं है। इस पर उन्होंने काम करते हुए पूरे छह हफ्तों तक महिला कुश्ती पहलवानों से कुश्ती सीखी। साथ ही उन्होंने अपनी हरियाणवी बोली पर भी काम किया। तब जाकर वह इस किरदार के लिए तैयार हुईं। फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ सलमान खान और रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

10 of 11
ऐ दिल है मुश्किल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार : अलिजा खान

फिल्म : ऐ दिल है मुश्किल (2016)


करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने एक आजाद खयालात वाली लड़की का किरदार निभाया है जो रिश्ते निभाना चाहती है लेकिन गहरे प्यार में नहीं पड़ना चाहती। हालांकि बाद में सब कुछ उल्टा हो जाता है और वह प्यार को लेकर बहुत गंभीर हो जाती है। अनुष्का शर्मा के साथ इस फिल्म में रणवीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन

11 of 11
सुई धागा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किरदार : ममता

फिल्म : सुई धागा (2018)


अनुष्का शर्मा ने यशराज फिल्म्स के साथ इस फिल्म में आठवीं बार हाथ मिलाया। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वह वरुण धवन के साथ नजर आईं। यह एक शादीशुदा जोड़ा होता है लेकिन बहुत गरीब है। आसपास के माहौल को देखते हुए यह जोड़ा अपना खुद का एक कपड़े का बिजनेस शुरू करने की ठानता है और उसके लिए शुरू से लेकर अंत तक संघर्ष करता है। अनुष्का शर्मा के लिए कपड़े सिलने की मशीन चलाना थोड़ा मुश्किल था इसलिए किरदार को अच्छे से करने के लिए अनुष्का शर्मा और वरुण धवन दोनों ने फरीदाबाद की एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में चार दिन तक कपड़े सिलने की और बिजनेस शुरू करने की ट्रेनिंग ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें