फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma Bday: फिल्मी है अनुष्का-विराट की लव स्टोरी, पहली डेट पर लंबाई को लेकर क्रिकेटर ने उड़ाया था मजाक

Sat, 01 May 2021 09:54 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : Social media

बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का आज 33वां जन्मदिन है। इस मौके पर फैंस उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। हाल में अनुष्का एक प्यारी सी बच्ची की मां बनी हैं, जिसके मद्देनजर उनका ये जन्मदिन हर साल की अपेक्षा कुछ खास है। क्योंकि मां बनने के बाद अभिनेत्री का यह पहला बर्थडे है। इस मौके पर हम आपको उन पुराने दिनों में ले चलेंगे जब अनुष्का पहली बार विराट कोहली से मिली थीं। ये मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी।

विज्ञापन

2 of 7
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : Social media

अनुष्का शर्मा खुद एक अभिनेत्री हैं, जिनकी विराट कोहली से मुलाकात और प्यार की कहानी बिल्कुल फिल्मी और रोमांटिक है। यह बात साल 2013 की है, जब एक शैंपू कंपनी ने एड शूट के लिए दोनों सितारों को बुलाया था। कहते हैं जैसे ही विज्ञापन देशभर के टेलीविजन सेटों पर उतरा, क्रिकेट और बॉलीवुड प्रशंसकों ने तभी यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि क्या उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के पीछे कोई राज है।

विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Social media

इसके तुरंत बाद एक इंटरव्यू में अनुष्का ने विराट के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात की। अभिनेत्री ने कहा ‘अगर आप मुझसे पूछते हैं कि क्या विराट मेरे घर आया था? हां? क्या वह मेरा दोस्त है? हां, क्या मैं उसे जानती हूं? हां। लेकिन ऐसी भी कई बातें हैं जो लोग नहीं जानते हैं। हमने एक विज्ञापन किया था। पहले मुझे वो घमंडी लगा जैसा कि वो दिखता भी है।’

4 of 7
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : social media

अनुष्का ने आगे बताया था कि ‘जब हम शूट के लिए एक्टिंग कर रहे थे तो मैंने सोचा कि मैं बेहतर कर सकती हूं, लेकिन जब मैं उससे मिली तो वह बहुत सरल, बुद्धिमान और मजाकिया था। हमने तीन दिन का शूट किया और उसके बाद अगली रात मैंने अपने दोस्तों को अपने नए घर का जश्न मनाने के लिए रात के खाने पर बुलाया था, मैंने उसे भी आमंत्रित किया। बस यहीं से शुरुआत हुई। अन्य लोग भी थे, लेकिन उन्होंने सुर्खियां नहीं बनाईं।’ 

विज्ञापन

5 of 7
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Social media

बता दें कि उस विज्ञापन के बाद से नौ साल बाद भी, विराट और अनुष्का एक साथ हैं और विवाहित जोड़े के अलावा अब नए माता-पिता के रूप में सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने इस साल जनवरी में अपने पहले बच्चे, बेटी वामिका का स्वागत किया। दोनों की शादी को अब तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं।

विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram

विराट उस विज्ञापन के लिए भी आभारी हैं, जो उन्होंने एक साथ किया था। उसी की वजह से दोनों एक-दूसरे को मिल पाये। उन्होंने कहा था कि ‘हमने मजाक करना शुरू कर दिया। मैं वह था जो हर समय बेवकूफ बना रहा था। मेरे कुछ चुटकुले वास्तव में मूर्खतापूर्ण थे, लेकिन मैं ऐसा ही हूं। मुझे अच्छा समय बिताना और हंसी-मजाक करना पसंद है। मुझे वास्तव में खुशी है कि मैंने वो शैंपू ऐड किया था।’


विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Social media
विराट ने अपनी लव स्टोरी का जिक्र एक और इंटरव्यू में किया था, जहां उन्होंने अनुष्का को लेकर कहा था ‘पहली बार जब मैं उससे मिला था, तो मैंने उसके साथ तुरंत एक मजाक कर दिया था, जिसके बाद मैं घबरा गया था। मैंने मजाक उड़ाया, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। उससे मिलने से पहले मैं काफी घबराया हुआ सा खड़ा था। वह लंबी भी है और उसे बताया गया था कि मैं 6 फीट या अधिक नहीं हूं इसलिए उसे हाई हील्स नहीं पहननी चाहिए। वो चल रही थी और मुझसे लंबी थी। मैंने उससे पूछा कि तुम्हें इससे ऊंची हील नहीं मिली क्या? उसके बाद उसने जो रिएक्शन दिया वो मेरा मूर्खतापूर्ण व्यवहार बन गया।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें