फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट संग प्राइवेट मूमेंट्स की फोटो वायरल होने पर अनुष्का शर्मा हुईं नाराज, बोलीं- 'इसे बंद कर दीजिए'

Thu, 07 Jan 2021 10:36 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एन्ज्वॉय कर रही हैं। अनुष्का के साथ उनके पति विराट कोहली भी इस समय को पूरी तरह से उनका ख्याल रखने में बिता रहे हैं। दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आती रहती हैं। लेकिन अनुष्का को उनकी प्राइवेट मूमेन्ट्स की तस्वीरों का सामने आना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। जिसके चलते उन्होंने फोटोग्राफर्स को लताड़ लगाई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल बीते दिन अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। इस तस्वीर में दोनों मुंबई के जुहू स्थित अपने घर की बालकनी में बैठे नजर आए थे। इसमें दोनों साथ बैठे ब्रेकफास्ट एन्जॉय करते दिखाई दिए थे। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई लेकिन अनुष्का को ये बात जरा भी पसंद नहीं आई।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : @imVkohli
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इस फोटो के अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'फोटोग्राफर और पब्लिकेशन को कई बार निवेदन करने के बाद भी ये हमारी प्राइवेसी में दखल देना जारी रखे हुए हैं। इसे अभी बंद कर दीजिए'।

4 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma
अनुष्का की इस पोस्ट से उनका गुस्सा साफ जाहिर हो रहा है। अनुष्का को अपनी प्राइवेसी में फोटोग्राफर का यूं दखल देना जरा भी रास नहीं आया और इसके लिए उन्होंने अपनी गुस्सा जाहिर किया। बता दें कि अनुष्का शर्मा जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस दौरान विराट कोहली खुद भी अपनी पत्नी का बेहद ख्याल रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि बीते दिनों अनुष्का शर्मा का मैटर्निटी फोटोशूट काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटोशूट करवाया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस खूबसूरत फोटोशूट की तारीफ विराट कोहली ने भी की थी।

पढ़ें: अर्जुन रामपाल की बहन कोमल नहीं हो पाएंगी NCB के सामने पेश, वकील के हाथ भिजवाई सूचना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें