फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का के फिल्मी और विराट के क्रिकेट करियर के बीच गजब का संयोग, आप चौंक जाएंगे जानकर

Sat, 09 Dec 2017 11:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 6
virat anushka
पिछले कुछ दिनों से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों 12 दिसंबर 2017 को इटली में शादी करने वाले हैं हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन दोनों की प्रेम कहानी सभी के बीच चर्चा का विषय बनीं हुई है। आगे की स्लाइड्स में बताएंगे अनुष्का की जब पहली फिल्म आई थी तब विराट कोहली क्या करते थे।

पढ़ें: शादी की अटकलों के बीच स्विटजरलैंड रवाना हुए विराट और अनुष्का, पंडित भी थे साथ
विज्ञापन

2 of 6
विराट अनुष्का
अनुष्‍का शर्मा और विराट कोहली ने साथ में कई एड कमर्शियल में काम किया है। इस दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, हालांकि बीच में इनके रिश्तों में खटास भी पड़ी इसके बावजूद प्‍यार को कभी कम नहीं होने दिया। नतीजा यह हुआ कि, अब इनकी शादी की खबरें सामने आने लगीं। खैर कोहली अपने लेडी लक को लेकर खुलेआम बातचीत कर चुके हैं वहीं अनुष्‍का भी अपने प्‍यार का इजहार छुपकर नहीं करतीं। साल 2008 में अनुष्‍का शर्मा ने फिल्‍म 'रब ने बना दी जोड़ी' के साथ डेब्‍यू किया था। फिल्‍म सुपरहिट साबित हुई। अनुष्‍का की एक्‍टिंग की काफी तारीफ भी हुई। इसी साल कोहली ने वनडे क्रिकेट में डेब्‍यू किया था। हालांकि अनुष्‍का की तुलना में विराट का डेब्‍यू कुछ खास नहीं रहा। विराट अपने पहले मैच में सिर्फ 12 रन पर आउट हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
2010 में अनुष्‍का शर्मा की एक और हिट फिल्‍म आई 'बैंड बाजा बारात' आई। फिल्‍म में अनुष्‍का के अपोजिट रणवीर सिंह थे। बाद में दोनों का अफेयर भी हुआ लेकिन यह रिश्‍ता ज्‍यादा दिनों तक नहीं चला, इसी साल विराट ने अपने करियर का दूसरा वनडे शतक जड़ा था। कोहली के बल्‍ले से पहला शतक 2009 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में निकला था। वहीं 2010 में कोहली ने ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड दोनों टीमों के खिलाफ सेंचुरी लगाई। इस साल जहां एक ओर बॉलीवुड में अनुष्‍का तो उधर क्रिकेट में विराट ने अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे।

4 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
2012 में अनुष्‍का ने शाहरुख खान के साथ फिल्‍म 'जब तक है जान' की। यह फिल्‍म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई कर गई। यही वो साल था, जब विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट की अपनी सबसे बड़ी पारी खेली। कोहली ने एशिया कप में पाकिस्‍तान के खिलाफ वनडे में नाबाद 183 रन ठोंक दिए। यह उनके करियर का अभी तक का सबसे बड़ा स्‍कोर है।
विज्ञापन

5 of 6
virat anushka
2014 फिर से विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के लिए लकी साबित हुआ। अनुष्‍का ने आमिर खान के साथ फिल्‍म 'पीके' की जिसने बॉक्‍स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्‍म ने करीब 300 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई की। वहीं विराट कोहली को भारतीय टीम का कप्‍तान बनाया गया जिसके बाद कोहली का खेल और निखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
2016 में अनुष्‍का शर्मा का जादू फिर से चला, उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्‍म 'सुल्‍तान' की, इस फिल्‍म ने भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। वहीं विराट कोहली के लिए भी यह साल लकी रहा, कोहली ने जुलाई 2016 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट में पहली डबल सेंचुरी लगाई। इसके बाद तो जैसे कोहली का बल्‍ला रुका ही नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें