फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सड़क पर हाथों में हाथ डाले घूमते दिखे अनुष्का और विराट, फैंस ने पहचाना तक नहीं

Sun, 27 Jan 2019 03:53 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Virat, Anushka - फोटो : twitter
टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड के साथ वनडे मैचों की सीरीज में व्यस्त है। भारत ने 5 मैचों की सीरीज में अभी तक 2-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में विराट कोहली (Virat Kohli) पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Virat, Anushka - फोटो : instagram
अनुष्का और विराट सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनों की तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। जहां अनुष्का-विराट के लिए देश में घूमना मुश्किल हो जाता है तो वहीं न्यूजीलैंड में दोनों को सड़क पर घूमते हुए देखा गया।
विज्ञापन

3 of 5
Virat Kohli, Anushka Sharma - फोटो : instagram
विराट और अनुष्का का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों सड़क पर खुलेआम हाथों में हाथ डाले घूमते दिख रहे हैं। वहीं दूर कार में बैठे एक शख्स ने ये वीडियो बना डाला।

 

4 of 5
Virat, Anushka - फोटो : instagram
इससे पहले कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं और मेरी पत्नी आम चीजें करना पसंद करते हैं। जैसे कि लंबी वॉक पर जाना। अगर हम नेपियर जैसी जगह पर हैं जो इतना खूबसूरत है तो एक रात हम मरीन परेड गए जहां बेंच पर बैठकर चांदनी रात का मजा लिया और बस बातें करते रहे। हम छोटी-छोटी चीजों का मजा लेते हैं क्योंकि हम हमेशा लोगों की नजरों में रहते हैं । हमें इस तरह के पल मिलते ही कहां हैं तो जब भी समय मिलता है, हम उसका पूरा लुत्फ उठाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Virat, Anushka - फोटो : social media
विराट और अनुष्का को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था। जहां दोनों बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे थे और एक दूसरे का हाथ थामे चल रहे थे। न्यूजीलैंड में भी दोनों के चाहने वालों की कमी नहीं है। विराट और अनुष्का जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचे फैंस ने उन्हें घेर लिया और तस्वीरें खींचने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें