दीपशिखा नागपाल आज अपना 42वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं । दीपशिखा ने करीब 6 साल पहले अपने दूसरे पति से तलाक लिया था । अब उन्होंन इस खबर को कंफर्म करते हुए अपना दर्द बयां किया है । दीपशिखा और केशव की शादी साल 2012 में हुई थी। इससे पहले दीपशिखा ने एक्टर जीत उपेंद्र से शादी की थी।
विज्ञापन
2 of 5
deepshikha nagpal
पहले पति से दीपशिखा को दो बच्चे हैं, जो दीपशिखा के साथ ही रहते हैं। वह अपने बच्चों की परवरिश फिलहाल अकेले कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2016 में केशव और दीपशिखा के बीच बड़ा विवाद हुआ था। दीपशिखा ने केशव के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई थी ।
विज्ञापन
3 of 5
Deepshikha Nagpal
- फोटो : instagram
बाद में दोनों ने खुद को एक और मौका देकर सुलह कर ली थी । टीओआई से बात करते हुए दीपशिखा ने कहा, 'हां यह सच है । हमने साथ रहकर चीजें ठीक करने की कोशिश की थी । लेकिन बात नहीं बन पाई ।'
'हम साथ नहीं रह रहे हैं। क्या गलत हुआ? मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती हूं । इन चीजों को बाहर नहीं लाना चाहती हूं। इस दुनिया में आपके दुखों के लिए कोई जगह नहीं है, इसलिए उनका प्रदर्शन कभी नहीं करना चाहिए' ।
'मैं बस ये कहना चाहती हूं कि मुझे कोई शिकायत नहीं है। जिसको जिसके साथ रहना है रह सकता है अगर मैं कुछ बोलूंगी तो लोगों को बुरा लग जाएगा इसलिए मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहती हूं।' बता दें कि दीपशिखा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं ।