फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ये है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी की पहली तस्वीर? जानिए वायरल हो रहे पोस्ट की सच्चाई

Tue, 12 Jan 2021 02:39 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। सोमवार को अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद से दोनों के प्रशंसक बेहद उत्साहित हो उठे। सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। प्रशंसक विरुष्का की बेटी की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं। इसके साथ बच्ची की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनके साथ कई यूजर्स ने यह दावा किया है कि यह अनुष्का और विराट की बेटी की पहली तस्वीर है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इन तस्वीरों की सच्चाई क्या है।
 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली अनुष्का शर्मा - फोटो : @imVkohli
विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने कपल को बधाई देते हुए एक वीडियो साझा किया जिसमें बच्चे का पैर नजर आ रहा है। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'खुशियां भर कर आई हैं.. घर में परी आई है।' विकास कोहली के इस वीडियो को कई यूजर्स ने बच्ची की पहली झलक मान ली और पोस्ट साझा करने लगे। जबकि यह वीडियो केवल बधाई देने के लिए है। यह अनुष्का और विराट की बेटी की तस्वीर नहीं है।
 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram
विराट कोहली की बहन भावना कोहली ने भी एक तस्वीर के साथ कपल  को बधाई दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'तुम्हारी बुआ बेहद खुश है, सुंदर छोटी सी परी। बधाई हो विराट और अनुष्का।' भावना का यह पोस्ट बस मैसेज साझा करने के लिए है। इसमें नजर आ रहा पैर विराट-अनुष्का की बेटी का नहीं है।
 

4 of 5
विराट कोहली अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विराट और अनुष्का के माता-पिता बनने के बाद उनके फैंस नवजात की पहली झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर विराट के हालिया बयान से तो नहीं लगता कि जल्द ही वह अपने बिटिया को दुनिया से मिलवाएंगे। विराट ने बेटी के जन्म के बाद जो पोस्ट साझा किया है उसमें लिखा है कि उन्हें उम्मीद है कि लोग उनकी निजता का सम्मान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma
विराट ने ट्वीट किया, 'हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह अध्याय अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी निजता चाहिए होगी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें