अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। बीते दिनों दोनों ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वो माता पिता बनने वाले हैं। खबर के सामने आते ही उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। अनुष्का और विराट एक परफेक्ट कपल कहे जाते हैं। दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। इस खास मौके पर चलिए दिखाते हैं, दोनों की ऐसी ही खास तस्वीरें जिसमें उनका प्यार बयां होता है।