फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने सेलिब्रेट की गणेश चतुर्थी, बप्पा की मूर्ति के सामने हाथ जोड़े दिखीं

Fri, 28 Aug 2020 08:21 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
गणेशोत्सव के मौके पर बॉलीवुड कलाकारों ने अपने घर पर गणपति की मूर्ति की स्थापना की और शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। हालांकि कोरोना काल को देखते हुए इस साल सभी ने परिवार के सदस्यों के साथ ही गणपति की पूजा की। इस बीच सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो बप्पा की मूर्ति के सामने खड़ी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा हर त्यौहार धूमधाम से मनाती हैं। गणेश चतुर्थी के साथ ही वो ईद, दिवाली भी सेलिब्रेट करती दिखती हैं। उन्होंने दो तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो हाथ जोड़े कैमरे के सामने पोज देती दिख रही हैं। इस दौरान सारा ट्रेडिशनल लुक में हैं और गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
तस्वीर के साथ सारा ने लिखा- 'गणपति बप्पा मोरया।' प्रशंसक उनकी इस तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं। महज कुछ ही घंटे में इसे 11 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अकसर अपने फोटोज और वीडियोज साझा करती हैं। 
 

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
बीते दिनों सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत केस की वजह से चर्चा में रहीं। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सैमुअल होकिप ने उनके रिलेशनशिप को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किए थे। सैमुअल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया था कि सुशांत और सारा अली खान एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों के बीच किसी वजह से ब्रेकअप हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
बात करें सारा अली खान की फिल्मों की तो वो वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर वन' में नजर आने वाली हैं। कोरोना वायरस की महामारी से पहले इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई थी लेकिन इसके रिलीज पर ब्रेक लग गया है। इसके अलावा 'अतरंगी रे' में भी सारा नजर आएंगी। इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता धनुष और अक्षय कुमार नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें