फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल से पहले इस तरह पत्नी अनुष्का का ख्याल रख रहे हैं विराट, वीडियो में सामने आया सबूत

Fri, 22 Mar 2019 01:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anushka sharma, virat kohli - फोटो : social media
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर पति विराट कोहली के साथ वक्त बिता रही हैं। जीरो के प्रमोशन के बाद अनुष्का ने काम से छुट्टी ले रखी है और क्रिकेट मैच दौरे पर लगातार विराट के साथ ही हैं। अनुष्का को मैदान पर लगातार स्पॉट किया जाता रहा है, वो चीयर करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अनुष्का अभी किसी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रही हैं लेकिन विराट के साथ एक नए एड में नजर आई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
anushka sharma, virat kohli - फोटो : social media
एड फिल्म में अनुष्का और विराट के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखी गई। जिसमें दिखाया जाता है कि अनुष्का शर्मा काम कर रही होती हैं और विराट उनके लिए कॉफी लेकर आते हैं। जब अनुष्का कॉफी पीती हैं तो विराट उन्हें सलाह देते हैं कि इसे संभालकर पीएं क्योंकि काफी गर्म है। विराट का ये प्यार देखकर अनुष्का उन पर फिदा हो जाती हैं और कहती हैं कि उनके रिश्ते की यही खास बात है कि ये बिल्कुल प्योर है।
विज्ञापन

3 of 5
anushka sharma, virat kohli - फोटो : social media
विराट ने ये एड फिल्म अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि 'शूटिंग करते हुए बहुत मजा आया।' इससे पहले दिसंबर के महीने में भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों ने बताया था कि पहली बार क्रिकेट मैदान पर और पहली मूवी के शॉट पर कैसा अनुभव था।

 

4 of 5
anushka sharma, virat kohli - फोटो : social media
हाल ही में आईपीएल को देखते हुए शायद विराट ने नया लुक अपनाया है। दरअसल विराट ने अपना हेयरस्टाइल बदला है और हेयर कलर भी करवाए हैं। नए लुक में विराट बेहद हैंडसम नजर आए और पेपराजी के फेवरेट बने रहे। इस दौरान विराट ने ब्लैक स्ट्रिप शर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट्स पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anushka sharma, virat kohli - फोटो : social media
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को अच्छे से पता है कि अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर कैसे एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया जाए। तभी तो जैसे ही मौका मिलता है दोनों साथ में देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें