विराट-अनुष्का
अमर उजाला को सूत्रों से पता चला है कि जिन मैचों में विराट कोहली क्रिकेट नहीं खेल रहे थे, उन दिनों वह इन देशों में लुकाछिपी खेल रहे थे। जी हां, अनुष्का ने अपनी इन छुट्टियों के लिए कुछ ऐसी योजनाएं भी बना रखी थीं, जिनके तहत दोनों को यूं ही भीड़ में गुम हो जाना था। न कोई सुरक्षा घेरा, न कोई वीआईपी कार और न ही दोनों के स्टाफ का तामझाम। अनुष्का के कहने पर दोनों ने इन दोनों देशों की कई ऐसी जगहों की यात्राएं की जहां वीआईपी के तौर पर जाना स्थानीय प्रशासन पर अतिरिक्त जिम्मेदारी डालने जैसा होता।