अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने हाल ही में अपने चाहने वालों को बड़ी खुशखबरी दी। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि उनके घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। जिसके बाद सेलिब्रिटीज और फैंस के बधाई देने का सिलसिला चल पड़ा। इस बीच अनुष्का और विराट का नया वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों माता-पिता बनने की खुशी सेलिब्रेट कर रहे हैं।