Virat Kohli and Anushka Sharma Welcome A Baby Girl Latest News In Hindi: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के घर लक्ष्मी के कदम पड़े हैं। अनुष्का ने एक प्यारी से बच्ची को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद कोहली ने दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि सोमवार की दोपहर वो पिता बन गए। इस खबर के सामने आते ही शुभकामनाओं का दौर जारी है। बड़े-बड़े सेलेब्स कोहली और अनुष्का बधाई दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कोहली ने ट्वीट कर लिखा, 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी सी प्राइवेसी चाहिए होगी।'
विज्ञापन
3 of 12
अपनी मंगेतर के साथ युजवेंद्र चहल
- फोटो : ट्विटर
युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा ने अनुष्का और विराट को बधाई देते हुए लिखा- बधाई हो। इसके साथ ही उन्होंने हर्ट का इमोज भी पोस्ट किया।
4 of 12
साइना नेहवाल
- फोटो : pti
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने विराट और अनुष्का को इस खास मौके पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 'आप दोनों को मुबारक हो।'
विज्ञापन
5 of 12
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : ट्विटर
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली की पोस्ट पर शुभकामना संदेश लिखा है। उन्होंने लिखा, 'बहुत बहुत बधाई विराट।'
विज्ञापन
6 of 12
शिखर धवन
- फोटो : ट्विटर @SDhawan25
क्रिकेटर शिखर धवन ने लिखा, 'बेटी के जन्म पर बधाई विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। छोटी बच्ची लिए बहुत सारा प्यार।'
विज्ञापन
7 of 12
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक
- फोटो : फाइल
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने लिखा है, 'बधाई हो भाई और अनुष्का शर्मा, पितृत्व में आपका स्वागत है। छोटा सा ये व्यक्ति आपको वो खुशी देगा जिसका अनुभव आपने पहले कभी नहीं किया होगा।
8 of 12
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : instagram/rakulpreet
बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी इस मौके पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बधाई दी है। उन्होंने विराट कोहली की पोस्ट पर लिखा, 'बधाई हो।'
9 of 12
आशीष चंचलानी
- फोटो : Social Media
यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने लिखा, 'मुबारक हो।' इसके अलावा उन्होंने हर्ट इमोजी भी बनाए।
10 of 12
नेहा धूपिया
- फोटो : instagram/nehadhupia
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने लिखा, 'बधाई हो, जिंदगी के सबसे खूबसूरत चरण में आपका स्वागत है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा।'
11 of 12
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : फाइल
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लिखा, 'जीवन में नन्ही परी के आगमन पर बधाई हो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। उसके अच्छे स्वास्थ्य और प्यार का कामना करता हूं।'
विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की शादी साल 2017 में 11 दिसंबर को हुई थी। इटली में हुई शादी में काफी करीबी दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था। बाद में दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।