जाते-जाते ये साल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जिंदगी में तमाम खुशियां भर गया है। शादी के लिए विराट-अनुष्का सहित पूरा परिवार इटली पहुंच चुका है। लेकिन हाल ही में जो खबर सामने आई है उसे सुनकर विरुष्का के फैंस के चेहरे खिल जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
अनुष्का शर्मा
खबरों के मुताबिक, विराट और अनुष्का ने शनिवार को ही शादी कर ली है। जी हां, एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट ने सोशल मीडिया पर इस खबर को ट्वीट कर जानकारी दी है। हालांकि अनुष्का या विराट की ओर से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है।
पढ़ें- पीरियड्स पर सोनम कपूर की तीखी बात, कहा- 'बचपन में दादी ऐसा बोलती थीं'
विज्ञापन
3 of 6
अनुष्का विराट
हिंदुस्तान टाइम्स पर छपी खबर के मुताबिक, जर्नलिस्ट ने ट्वीट किया कि विराट और अनुष्का ने शनिवार को शादी कर ली है और जल्द ही इस खुशी को अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे। फिलहाल अनुष्का और विराट ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी साध रखी है।
.@imVkohli and .@AnushkaSharma are married. Official announcement anytime! Boom.. #ViratWedsAnushka— Abhishek (@Abhi_ggmu) December 9, 2017
4 of 6
अनुष्का विराट
बता दें कि इस शादी के वेन्यू की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जो तेजी से वायरल हो रही हैं। खबर थी कि शादी मशहूर पैलेस Borgo Finocchieto में होगी। शादी में शाहरुख, आमिर समेत कई सेलेब्रिटीज को भी इनवाइट किया गया था।
पढ़ें- B'Day Spl: दिलीप कुमार की हरकत से परेशान होकर सेट से भागी थी ये हीरोइन, उम्र भर रहा पछतावा
विज्ञापन
5 of 6
virat kohti and anushka sharma
जबरदस्त सिक्योरिटी के साथ मेहमानों की एंट्री की तैयारी की गई थी। सुनने में ये भी आ रहा है कि शादी पंजाबी स्टाइल में होगी। दिन में शादी और रात में पार्टी का इंतजाम होगा। वेन्यू की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें प्राफेशनल भांगड़ा डांसर्स नजर आए हैं।
वहीं रिसेप्शन की तारीख भी फिक्स हो गई है। पहले रिसेप्शन की तारीख 21 बताई जा रही थी। लेकिन अब खबर है कि 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विरुष्का की शादी पिछले 3-4 महीने में ही तय हुई है। शादी बहुत सादगी से होगी।