डायरेक्टर विक्रम भट्ट अपनी हॉरर मूवीज के लिए जाने जाते हैं। नए साल में एक बार फिर से विक्रम भट्ट दर्शकों को डराने आ रहे हैं। उनकी अगली फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।
पढ़ें: टीवी शो के प्रोमो की रिलीज पर शाहरुख ने दे डाली यूथ को नसीहत, तुलना आमिर खान से
विज्ञापन
2 of 5
1921
जी हां, विक्रम भट्ट ने अपने हॉरर मूवी सीरीज '1920' की चौथी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। इस फिल्म का नाम है '1921', जिसमें जरीन खान और करण कुंद्रा मुख्य किरदार में हैं।
विज्ञापन
3 of 5
1921
इस सीरीज की शुरुआत विक्रम भट्ट ने साल 2008 में की थी। इसके बाद साल 2012 में '1920: एविल रिटर्न्स' बनाई। फिर साल 2016 में आई '1920: लंदन' और अब अगले साल '1921' रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया था जिसे विक्रम भट्ट ने ट्विटर पेज से शेयर किया था।
We are back after a decade and we can’t wait for you to watch the #1921Trailer! Out on 11th December at 12 PM pic.twitter.com/vEdRDmh6i1
— Vikram Bhatt (@TheVikramBhatt) December 9, 2017
4 of 5
1921
फिल्म का ट्रेलर जारी करते हुए विक्रम भट्ट ने ट्विटर पर लिखा कि 'एक महीने की कड़ी मेहनत का नतीजा'। फिल्म 12 जनवरी को फिल्म रिलीज होगी। गौरतलब है कि इसी दिन अनुराग कश्यप की 'मुक्काबाज' और सैफ अली खान की 'कालाकांडी' रिलीज हो रही है।
Months of hard work and ten years after a film I cherish, here is the trailer of 1921 https://t.co/I8360ElIes
— Vikram Bhatt (@TheVikramBhatt) December 11, 2017
विक्रम भट्ट की पिछली फिल्मों में 'राज रिबूट', 'मिस्टर एक्स', 'क्रियेचर 3D' और 'राज 3D'। हालांकि, यह सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। मगर, काफी समय से कोई हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक नहीं दी है।