फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ, अनुष्का को बैठाकर 10 घंटे तक वरुण को चलानी पड़ी साइकिल, सबूत हैं तस्वीरें

Tue, 06 Mar 2018 12:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पति विराट कोहली के साथ हाल ही में श्रीदेवी के घर पूजा पर गईं अनुष्का शर्मा इन दिनों एक ताजी तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। तस्वीर में वरुण धवन अनुष्का को बैठाकर साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। जानिए क्या है तस्वीर के पीछे की सच्‍चाई.. 
विज्ञापन

2 of 5
वरुण और अनुष्का की फिल्म 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' के सेट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। यशराज फिल्म के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में इन दोनों का लुक बेहद अलग है। उनके इस लुक को लेकर काफी चर्चा भी हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल तस्वीर में वरुण और अनुष्का गांव के देहाती लुक में नजर आ रहे हैं। फोटो में वरुण साइकिल चला रहे है। वहीं अनुष्का उनके पीछे बैठी हैं। सीन को शूट करने के लिए वरुण और अनुष्का 10 घंटे तक साइकिल पर रहे। दोनों काफी थक गए। बताया जा रहा है कि 'सुई धागा-मेड इन इंडिया' में वरुण 'मौजी' नाम के टेलर का किरदार कर रहे हैं।
 

4 of 5
इस फिल्म में अनुष्का यानि 'ममता' वरुण की सहयोगी टेलर बनी हुई हैं जो वरुण के कपड़ों पर कढ़ाई करने का काम करती है। चूंकि फिल्म के सारे किरदारों को गांवों से जुड़ा दिखाना था इसलिए फिल्म में हर किरदार को देहाती लुक में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'सुई धागा-मेड इन इंडिया' फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं, जबकि मनीष शर्मा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म के 28 सितंबर को रिलीज होने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें