90 के दशक में टीवी सीरियल 'सर्कस' और 'सैलाब' में रेणुका ने काम किया था। इन दोनों सीरियलों में उनके अभिनय के कारण ही उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई थी। रेणुका शहाणे 'सर्कस' सीरियल में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आई थीं, जबकि टीवी सीरियल 'सैलाब' में वह सचिन के साथ नजर आ चुकी हैं।