फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खबरों के बीच नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण देंगे एक और खुशखबरी, भाई टोनी ने किया खुलासा

Sun, 02 Feb 2020 11:01 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की चर्चा पिछले कुछ समय से लगातार चल रही हैं। दोनों इन दिनों 'इंडियन आइडल 10' में आ रहे हैं। शो में नेहा कक्कड़ जज हैं जबकि आदित्य नारायण होस्ट हैं। नेहा-आदित्य की शादी की खबरें सुनकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच नेहा और आदित्य एक और खुशखबरी देने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण ने हाल ही में गोवा में एक गाने की शूटिंग की। दोनों के साथ की तस्वीरें भी आई थीं। अब नेहा के भाई और गायक टोनी कक्कड़ ने ये पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मेरे नए सिंगल (गाने) की शूटिंग गोवा बीच में हुई। गाने का नाम 'गोवा बीच' है। यह 10 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। मैंने और मेरी सुपरस्टार बहन नेहा कक्कड़ ने इसे गाया है।'
विज्ञापन

3 of 5
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
नेहा और आदित्य बीते दिनों इंडियन आइडल के मंच पर बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करते नजर आए थे। सामने आई तस्वीरों में नेहा कक्कड़ दुल्हन की तरह 'ब्राइड टू बी' के ग्लासेस लगा रखे थे। इस दौरान नेहा ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी। आदित्य नारायण ने नेहा कक्कड़ को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। उनके हाथ में लाल गुलाब है। जब आदित्य प्रपोज करते हैं तो नेहा खुशी से झूम उठती हैं। तस्वीर में नेहा को देख उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

4 of 5
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
एक अन्य तस्वीर में आदित्य नेहा को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी हैं। दरअसल, कार्तिक और सारा अपनी फिल्म 'लव आजकल 2' का प्रमोशन करने शो के सेट पर पहुंचे थे। तभी आदित्य और नेहा ने इस जश्न को मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neha kakkar, aditya narayan - फोटो : social media
सेट पर आदित्य और नेहा की सिजलिंग केमेस्ट्री देखी गई। दोनों ने स्टेज पर रोमांटिक अंदाज में डांस किया। दोनों आंखों में आंखें डाले अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। इंडियन आइडल के मंच पर बताया गया कि वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को आदित्य और नेहा शादी के बंधन में बंधेंगे। शो के सेट पर दोनों की शादी की चर्चा तो चल ही रही है लेकिन क्या असल जिंदगी में भी ये सात फेरे लेंगे? बहरहाल ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

वरुण की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और कंगना की 'पंगा' में से कौन पड़ा भारी, जानें नौवें दिन का कलेक्शन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें