फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं सुनाई देगा 'फ' से 'फैंटम', 7 साल बाद बंद होते ही अनुराग कश्यप ने किया इमोशनल पोस्ट

Sat, 06 Oct 2018 12:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Phantom Films team
बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में देने वाले अनुराग कश्यप का सपना पूरी तरह से टूट चुका है। अनुराग ने इस सपने को सहेजा और सफल भी हुए लेकिन अब इस सपने को साकार करने वाले 4 लोगों की जोड़ी अलग हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट करके दी।
विज्ञापन

2 of 5
Anurag Kashyap
'फैंटम' प्रोडक्शन के बैनर तले कई फिल्में बनी हैं। इन फिल्मों में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'लुटेरा', 'क्वीन' और 'ट्रैप्ड' फिल्में शामिल हैं। 'फैंटम' का नाम आते ही अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी, विकास बहल और मधु मंटेना का चेहरा आंखों के सामने आ आता था। अब इन चारों का रिश्ता अब खत्म हो चुका है यानि कि फैंटम प्रोडक्शन हाउस अब बंद हो गया है। आने वाले समय में इन चारों को एक साथ काम करते हुए देखना मुश्किल होगा। इस बात की जानकारी बॉलीवुड के मशहूर चेहरों ने खुद ही दी।
विज्ञापन

3 of 5
Anurag Kashyap
अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया - 'फैंटम एक बहुत सुंदर सपना था, हर सपने का अंत होता है। हमने अपना बेस्ट दिया। सफलता भी मिली और हार भी, इन सबके बावजूद हम मजबूती से उबरेंगे और अपने अपने रास्तों पर चलकर सपने को पूरा करेंगे। एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।' अनुराग के अलावा विक्रमादित्य मोटवानी ने भी अपने सफर की कहानी को शब्दों में पिरोकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
 


 

4 of 5
Vikramaditya Motwane
विक्रमादित्य मोटवानी ने लिखा - 'विकास, मधु, अनुराग और मैंने पार्टनरशिप खत्म कर अपने अपने रास्तों पर जाने का फैसला लिया है। अभी तक का यह सफर बेहद शानदार रहा। मेरे ये 3 पार्टनर परिवार की तरह मेरे साथ रहे, जिन्होंने हर वक्त मेरा साथ दिया। 7 साल तक एक दूसरे का सपोर्ट किया। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उम्मीद करता हूं जब अच्छा वक्त आएगा तो रास्ते जरूर एक दूसरे से टकराएंगे।'
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Phantom Films
'फैंटम फिल्म्स' की शुरुआत साल 2011 में हुई। उस वक्त विक्रमादित्य मोटवानी , अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मंटेना ने एक साथ काम करने का फैसला किया था। इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'लुटेरा' थी जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह मुख्य किरदार में थे। इस प्रोडक्शन हाउस ने न केवल फिल्में बल्कि कुछ सीरीज भी बनाई हैं। इस प्रोडक्शन हाउस के तले बनी फिल्म 'मनमर्जियां' हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें