फैंटम के बैनर तले पहली फिल्म लुटेरा
बता दें कि फैंटम फिल्म्स कंपनी की पहली फिल्म 2013 में लुटेरा आई थी। इसके बाद 'हंसी तो फंसी', 'क्वीन', अगली, 'एनएच10', हंटर, मुंबई वेलवेट, मसान, शानदार, उड़ता पंजाब, रमन राघव-2, रॉन्ग साइड राजू, मुक्केबाज, सुपर 30 और धूमकेतु जैसी फिल्में बनाईं। सुपर थर्टी और धूमकेतु 2019 और 2020 में रिलीज हुई थीं। मधु मंटेना के प्रोडक्शन में बनी पिछली 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई हैं, बावजूद इसके मधु के पास करोड़ों का संपत्ति है।