फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब महाभारत के इस श्रापित पात्र पर अनुराग कश्यप की नजर, तीन हिस्सों में बनेगी मेगा फिल्म

Fri, 24 Nov 2017 08:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
Immortal
ऐसा लगता है अब बॉलीवुड में भी ट्रियोलजी ट्रेंड सेट होने वाला है। करण जौहर के 'ब्रह्मास्त्र' के बाद अब अनुराग कश्यप ने भी तीन फिल्मों की एक सीरीज की घोषणा कर दी है। उनके प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स के बैनर तले महाभारत के अश्वत्थामा पर एक मेगा फिल्म बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

2 of 4
Anurag Kashyap
इस ट्रियोलजी के लिए कंपनी ने कृष्णा उदयशंकर की किताब 'इमोर्टल' के राइट्स भी खरीद लिये हैं। यह किताब महाभारत के श्रापित पात्र अश्वत्थामा की कहानी से प्रेरित है जिन्हें श्री कृष्ण ने कभी ना मरने का श्राप दिया था। कहानी प्रोफेसर भारद्वाज की है जो अश्वत्थामा की तरह पिछले 4000 सालों से जिंदा है। सिंगापुर की रहने वाली लेखिका कृष्णा उदयशंकर की फैन्टसी नॉवेल 'इमोर्टल' साल 2016 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

3 of 4
anurag kashyap
खबर की पुष्टि करते हुए फैंटम फिल्म्स की को-फाउंडर मधु मनटेना ने कहा, 'हमे इस बात की घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि हम अश्वत्थामा पर एक मेगा प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं जो एक ट्रियोलजी होगी। इसकी कहानी बेहद प्रभावशाली और खूबसूरत है जिसे कृष्णा उदयशंकर ने लिखा है। जिस कॉन्सेप्ट पर फिल्म बनाने जा रहे हैं उस पर अभी तक बड़े पर्दे पर पहले कभी बड़े पैमाने पर काम नहीं किया गया है। हम इस सफर को शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
The Aryavarta Chronicles
लेखिका कृष्णा उदयशंकर ने बताया, 'मेरी किताब इमोर्टल सिर्फ एक हिस्से में आई थी। लिहाजा निर्माताओं ने मुझे इसकी स्टोरी लाइन को विस्तार करने को कहा गया है ताकि इसकी कहानी तीन हिस्सों में बांटी जा सके।' गौरतलब है कि लेखिका महाभारत पर तीन हिस्सों वाली किताब 'द आर्यव्रत क्रॉनिकल्स' भी लॉन्च कर चुकी हैं। एक्ट्रेस सोनम कपूर पहले ही 'द आर्यव्रत क्रॉनिकल्स' के राइट्स खरीद चुकी हैं। 

पढ़ें: 100 करोड़ का होगा करण जौहर का 'ब्रह्मास्त्र', पहली बार ऐसा रोल करेंगे रणबीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें