अनुराग कश्यप मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अब उन्हीं लोगों के निशाने पर हैं, जिन्हें वह कभी अपना सबसे करीबी और भरोसेमंद मानते रहे हैं। अनुराग की पिछली फिल्म 'मनमर्जियां' ने बीते साल खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन नए साल में अनुराग इन दिनों अपने बारे में फैलाई जा रहीं अफवाहों से जूझ रहे हैं। हाल ही में उनकी निर्माणाधीन फिल्म 'वूमनिया' को लेकर ये अफवाह उड़ी कि ये फिल्म बंद हो गई है।लेकिन, अमर उजाला को पता चला है कि न सिर्फ इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने जा रही है बल्कि इस फिल्म में विलेन का रोल करने के लिए एक कलाकार की भी धमाकेदार एंट्री हो चुकी है।