फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: अनुराग कश्यप ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया 'बहरा-गूंगा प्रधानसेवक'

Sat, 21 Dec 2019 11:50 AM IST
shrilata biswas बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 9
anurag kashyap - फोटो : social media
नागरिकता कानून के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे प्रदर्शनों के बीच फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने शुक्रवार रात लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट करके निशाना साधा। अनुराग ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावनाओं से परे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
Anurag Kashyap - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बेहद तीखी भाषा में किए गए इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'हमारा प्रधानसेवक, हमारा प्रधानमंत्री, जनता का प्रधान नौकर  @narendramodi बहरा है, गूंगा है और भावनाओं के परे है। वो सिर्फ एक नौटंकी है जो भाषण दे सकता है, बाकी कुछ उसके बस का नहीं है। उसको न दिखाई दे रहा है, न सुनाई दे रहा है। वो अभी नए नए झूठ सीखने में व्यस्त है।
विज्ञापन

3 of 9
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media
इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया कि 'सरकार समर्थित असामाजिक तत्व दंगा शुरु करते हैं और फिर जनता पर पुलिस टूट पड़ती है।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया कि इस सारी स्थिति के पीछे बीजेपी सरकार का हाथ है। शुक्रवार को ही उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट को रीट्वीट किया और पीएम मोदी पर सवाल उठाए।
 

4 of 9
anurag kashyap - फोटो : social media
पीएमओ के ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से कहा गया था, 'बीते पांच वर्षों में देश ने खुद को इतना मजबूत किया है कि इस तरह लक्ष्य रखे भी जा सकते हैं और उन्हें प्राप्त भी किया जा सकता है।'
इस पर अनुराग ने टिप्पणी की, 'कितना मजबूत किया है? कैसे प्राप्त करेंगे? आप प्रखर वक्ता हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। मगर बातों से ही देश नहीं चलेगा न सर, आंकड़े, फैक्ट्स और फिगर्स कुछ तो हो।'
विज्ञापन

5 of 9
Anurag Kashyap - फोटो : file photo
CAA और बॉलीवुड
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों को लेकर सोशल मीडिया में काफी कुछ कहा जा रहा है। कुछ कलाकार खुलकर इस कानून का विरोध कर रहे हैं तो कुछ कलाकारों ने समर्थन भी किया है। वहीं कुछ कलाकारों की चुप्पी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
अनुराग कश्यप उन हस्तियों में शामिल हैं जो नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में लगातार अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को भी ट्वीट कर कहा था कि 'देश एक बार फिर आपातकाल देख रहा है।' उन्होंने यह बात उत्तर प्रदेश के डीजीपी के उस ट्वीट को शेयर करते हुए कही थी जिसमें कहा गया था कि प्रदर्शनों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

6 of 9
Vicky Kaushal and Anurag Kashyap - फोटो : file photo
जामिया हिंसा के बाद भी अनुराग कश्यप, मनोज वाजपेयी, परिणिति चोपड़ा, विकी कौशल, ऋचा चड्ढा, दीया मिर्जा, विशाल भारद्वाज, फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन जैसे कलाकारों ने खुलकर पुलिस और सरकार की आलोचना करते हुए ट्वीट किए थे।
वहीं विवेक अग्निहोत्री, परेश रावल, अशोक पंडित, पायल रोहतगी जैसे कलाकार लगातार विरोध पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 9
Vivek Agnihotri - फोटो : amar ujala, mumbai
शनिवार सुबह विवेक अग्निहोत्री ने टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर को ट्वीट करते हुए लिखा है- 'गलत सूचना फैलाना, उकसाना और हिंसा भड़काना (खासकर अशिक्षित अल्पसंख्यकों को) ना केवल गैर-कानूनी है, बल्कि अनैतिक अपराध है। अगर लोकतंक्र धर्म है, तो ये पाप है। संविधान अगर केवल किताब है, तो ये ईशनिंदा है।'

8 of 9
Paresh Rawal - फोटो : social media
वहीं परेश रावल ने नागरिकता कानून पर एक ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा- 'कृपया पढ़ें और उन लोगों को समझाएं जो बेतुकी हिंसा पर उतारू हैं। 

 
विज्ञापन

9 of 9
Ashok Pandit - फोटो : file photo
वहीं फिल्मकार अशोक पंडित ने विरोध प्रदर्शनों पर कटाक्ष करते हुए शनिवार को ट्वीट किया है, 'इन तथाकथित विरोध प्रदर्शनों से ये पता चलता है कि हमारे इस महान देश में राहुल गांधी जैसे बहुतेरे रहते हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें