अभिनेता गोविंदा आज 56 साल के हो गए हैं। गोविंदा अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। 90 के दशक में उन्होंने कई ऐसी कॉमेडी फिल्में कीं जो आज भी उनके फैंस को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। फिल्म 'कुली नंबर 1' हो या 'हद कर दी आपने', ऐसे कई सीन है जिन्हें आप आज भी देखकर हंस देंगे। तो चलिए गोविंदा के जन्मदिन पर उनकी फिल्मों के ऐसे ही 10 सीन दिखाते हैं जो दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब रहे।