मंदिरा बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
मंदिरा का किरदार ‘शांति’ में एक साधारण सी लड़की का था, जिसके मजबूत इरादे थे। 2003 में जब उन्होंने क्रिकेट शो करना शुरू किया था, तो उनका पहनावा भी मॉर्डन हुआ और अंदाज भी। होस्टिंग के लिए उन्हें खूब सराहा गया, लेकिन इसे लेकर उन्हें बेवजह निशाना भी बनाया गया। उनके कपड़ों पर कमेंट किए गए कि वह अपने कपड़ों से शो में ग्लैमर का ज्यादा तड़का लगाती हैं, जिससे खेल की गंभीरता खत्म हो जाती है। होस्टिंग के दौरान अपने साथ हुए बर्ताव को लेकर मंदिरा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं अपने काम के लिए बहुत मेहनत करती हूं, लेकिन लोगों को मेरे ब्लाउस की स्ट्रेप ही दिखाई देती है।