फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप बोले- 'रवि किशन भी गांजा पीते थे, अब नेता बनने के बाद शायद छोड़ दिया होगा'

Sat, 19 Sep 2020 05:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रवि किशन, अनुराग कश्यप - फोटो : file photo
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नशीली दवाओं का सेवन करने वालों के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेता और अभिनेता रवि किशन के बयान पर निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप ने सबसे तीखा हमला बोला है। वैसे तो संसद में ही समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन उनके बयान पर काफी कुछ कह चुकी हैं, लेकिन जया के बयान के बाद मामला असली मुद्दे से भटककर फिर से वंशवाद पर पहुंच गया। जया बच्चन ने संसद में उन पर एहसान फरामोश होने का आरोप लगाया। जया बच्चन ने कहा था कि कुछ लोगों की वजह से आप पूरी इंडस्ट्री की छवि खराब नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10
दोनों के इस बयान के बाद बॉलीवुड दो हिस्सों में बंट गया है। कोई रवि किशन और कंगना रणौत का समर्थन कर रहा है तो कोई जया बच्चन की तरफदारी कर रहा है। अनुराग कश्यप ने जया बच्चन का समर्थन करते हुए रवि किशन और कंगना रणौत पर हमला बोला है। निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपनी एक फिल्म का किस्सा सार्वजनिक करते हुए रवि किशन को कायदे से लपेटा है।





 
विज्ञापन

3 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10
एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने कहा है कि रवि किशन ने उनकी पिछली फिल्म 'मुक्काबाज' में काम किया और उनका दिन जय शिव शंकर, जय बम भोले कहने से शुरू होता है। वह जय शिव शंभू बोलते हैं और उन लोगों में से हैं जो खूब गांजा पीते हैं। इस बात को हर कोई जानता है। पूरी दुनिया जानती है। एक कोई अकेला आदमी भी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं होगा जिसे न पता हो कि रवि किशन धूम्रपान करते हैं। हो सकता है कि उन्होंने अब छोड़ दिया हो।

4 of 5
सदर सांसद रवि किशन।(file) - फोटो : अमर उजाला।
हालांकि, अनुराग ने यह भी कहा कि वह गांजे को ड्रग्स के रूप में नहीं देखते। वह कहते हैं कि उन्होंने कभी रवि के बारे में कोई राय नहीं बनाई और न ही उन्होंने गांजे को ड्रग्स के रूप में देखा है। वह धूम्रपान करते हैं लेकिन साथ ही वह काम करते हैं और बहुत अच्छा काम करते हैं। यह चीज उन्हें कभी विचलित नहीं करती और न ही उन्होंने इसके चलते कोई गलत व्यवहार किया है। वह वैसा बिलकुल नहीं करते जैसा ड्रग्स का सेवन करने वाले लोग करते हैं। अनुराग कहते हैं कि जब रवि इस बारे में बात करते हैं और इस पर अपनी राय देते हैं तो उन्हें इस चीज से दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवि किशन-जया बच्चन - फोटो : ANI
रवि किशन ने लोकसभा में फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया था और इस दिशा में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान और चीन से मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है और यह देश की युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है। हमारे फिल्म इंडस्ट्री में भी यह पहुँच चुका है और एनसीबी इसकी जाँच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें