बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर को 'द गार्डियन' की 21वीं शताब्दी की बेस्ट 100 फिल्मों में जगह मिली है। अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है। दिलचस्प बात ये है कि ये भारत की इकलौती फिल्म है जो इस लिस्ट में जगह बना पाई है। कश्यप की इस फिल्म को इस लिस्ट में 59वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
2 of 5
Gangs of wasseypur
- फोटो : social media
अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं इस लिस्ट में जगह बनाकर खुश हूं लेकिन मैं जानता हूं कि ये मेरी लिस्ट नहीं होती। कितनी ही मेरी पसंदीदा फिल्में हैं जो इस लिस्ट में मेरी फिल्म से नीचे मौजूद हैं और क्रिस्टोफर नोलन की डार्क नाइट को 98वें नंबर की जगह इस लिस्ट में काफी ऊपर होना चाहिए था। मैं इस लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद फिल्म से पूरी तरह इत्तेफाक रखता हूं। ये फिल्म 21 वीं शताब्दी की मेरी फेवरेट फिल्म है। बता दें पॉल थॉमस एंड्र्यूसन्स की फिल्म 'There Will Be Blood (2007) ने पहले स्थान पर जगह बनाई है।
विज्ञापन
3 of 5
Gangs of wasseypur
- फोटो : social media
अनुराग ने आगे लिखा- ये वही फिल्म है जिसने मेरी फिल्ममेकिंग जिंदगी को बर्बाद कर दिया। इसकी वजह से लोगों को मुझसे उम्मीदें बहुत ज्यादा बढ़ गईं और उसके बाद से ही मेरी हर फिल्म के साथ ऐसा ही रहा है और मैं हमेशा से इस इमेज को ब्रेक करने की कोशिश कर रहा हूं और मैं उम्मीद करता हूं कि मैं एक ना एक दिन अपने प्रयास में सफल हो जाऊंगा। अनुराग की इस उपलब्धि पर एक्स वाइफ कल्कि केकलां और एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने बधाई दी। बता दें गैंग्स ऑफ वासेपुर में हुमा कुरैशी भी नजर आईं थीं।
4 of 5
Gangs of wasseypur
- फोटो : social media
फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में ही 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया था। यह फिल्म अनुराग कश्यप अभी तक की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही है। दो भाग में बनी यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थीं और इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह कान में भी सराहना मिली थी। गैंग्स ऑफ वासेपुर की कहानी जीशान कादरी ने लिखी थी जिनका ताल्लुक वासेपुर से ही है। फिल्म के किरदार और उनके डायलॉग को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। फिल्म में मनोज बाजपेई, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी, हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा जैसे अभिनेताओं ने काम किया था।
फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के डायलॉग बहुत मशहूर हुए थे। 'मारेंगे नहीं कह के लेंगे', 'बेटा, तुमसे ना हो पायेगा', 'बाप का, दादा का, भाई का, सबका बदला लेगा तेरा फैजल', 'ये वासेपुर है, यहां कबूतर भी एक पंख से उड़ता है और दूसरे से अपनी इज़्जत बचाता है। हमारा नाम पर्पेंडिकुलर है। फैजल खान हमारे बड़े भाई हैं हम आपकी दुकान लूटने आए हैं।'