shweta tiwari, palak tiwari
- फोटो : social media
बता दें बीते दिनों पलक ने इस पूरे मामले पर इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा था- 'सबसे पहले तो मैं हर उस शख्स को शुक्रिया कहना चाहती हूं जिसने अपनी फिक्र दिखाई और सपोर्ट किया। दूसरी बात यह कि मैं आपको संबोधित करते हुए अपनी सफाई में कुछ बातें साफ करना और कहना चाहती हूं। मीडिया के पास पुख्ता तथ्य नहीं है और कभी होंगे भी नहीं मेरी मां नहीं बल्कि मैं पलक तिवारी कई मौकों पर घरेलू हिंसा का शिकार रही हूं, जिस दिन शिकायत दर्ज की गई यदि उस दिन को छोड़ दें तो उसने (सौतेले पिता) मेरी मां को नहीं मारा।'