फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों और फैमिली के लिए अनुराग करते हैं अफसोस, कहा- 'लोग मुझसे हर्ट हैं'

Thu, 28 Feb 2019 06:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,भाषा
विज्ञापन
1 of 5
Anurag Kashyap - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा का जाने-माने और दिग्गज निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप ने कई शानदार फिल्में बनाई हैं। उनकी बनाई फिल्मों की तारीफ हमेशा होती रही है। फिल्मों में रिश्तों का नया रूप और राजनीति को प्रदर्शित करने वाले अनुराग कश्यप खुद को अपनी निजी जिंदगी में बहुत चीजों के लिए दोषी मानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
anurag kashyap - फोटो : file photo
हाल ही में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के डायरेक्टर ने अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे करते हुए बताया कि किस तरह से उनके रिश्ते कभी कामयाब नहीं हो सके। लोगों के साथ उनके रिश्ते अच्छे न होने पर भी अनुराग कश्यप ने दुख प्रकट किया। अपनी इस बात को रखते हुए वह भावुक हो उठे। 
विज्ञापन

3 of 5
anurag kashyap - फोटो : file photo
अनुराग कश्यप ने कहा- "26 साल से पता नहीं मैं एक धून में चल रहा हूं, किसी को समय नहीं दे पा रहा हूं, न तो अपनी जिंदगी की चीजें बदलने में और न ही अपनी परेशानी को ठीक करने में। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा- 'यही वजह है जो रिश्ते टूटे, क्योंकि मैंने किसी को भी समय नहीं दिया,रिश्तों को समय नहीं दिया, अपनों को समय नहीं दिया, मुझसे अलग होने वाले वह सब मेरे दोस्त थे।'

4 of 5
anurag kashyap - फोटो : file photo
अनुराग कश्यप ने आगे कहा- 'मेरी जिंदगी में कोई मुझसे नफरत नहीं करता। बस गुस्सा हैं या लोग मुझसे हर्ट हैं।' डायरेक्टर ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए कहा- 'पता नहीं मैं अच्छा पिता बन पाया या नहीं लेकिन मैं अपनी 18 साल की बेटी को बहुत प्यार करते हैं, उसमें मेरी जान बसती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anurag kashyap - फोटो : file photo
बात करें अनुराग कश्यप की फिल्मों की तो उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ,'गुलाल', 'रमन राघव 2.0' और 'मनमर्जियां' जैसी कई शानदार फिल्मों को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया किया। गौरतलब है कि इन दिनों अनुराग कश्यप फिल्म 'बमफाड़' की शूटिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें