फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अनुराग कश्यप के पास आया मोदी को वोट देने का मैसेज, फिर ऐसे दिया जवाब

Fri, 12 Apr 2019 02:13 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anurag kashyap - फोटो : social media
प्रोड्यूसर-डायरेक्टर अनुराग कश्यप अलग तरह की फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। अनुराग कश्यप अक्सर राजनीतिक मुद्दों पर ऐसा कुछ लिखते रहते हैं जिस पर चर्चा छिड़ जाती है। अब एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसा ही कुछ शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Anurag Kashyap - फोटो : social media
अनुराग कश्यप ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमेें उन्होंने दावा किया है कि व्हाट्सएप पर एक बीजेपी सपोर्टर ने उन्हें नरेंद्र मोदी के पक्ष में वोट देने और बीजेपी ज्वाइन करने की अपील की है।  

 
विज्ञापन

3 of 5
anurag kashyap - फोटो : social media
अनुराग कश्यप ने लिखा कि 'यह मैसेज आल इंडिया सिनेे वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरक्षा धात्रेे ने तीन दिन पहले भेजा है। यह स्क्रीनशॉट अपने आप में सब कुछ कह रह है।' मैसेेज में लिखा है कि 'एक ईमेल एड्रेस पर अपना नाम और काल्पनिक पद भी साझा करें। फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे एक हजार से ज्यादा लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है जो मोदी के बारे में कहते हैं कि हम मोदी को वोट नहीं देंगे।

4 of 5
Anurag Kashyap - फोटो : social media
इस बारे में जब धोत्रे से एक न्यूज एजेंसी ने बात की तो उन्होंने कहा कि 'मैं बीजेपी की विचारधारा का सपोर्टर हूं। मैं फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोगों से मोदीजी को वोट देने का आग्रह कर रहा हूं क्योंकि उनके जैसे लीडर की जरूरत है। अगर कुछ कलाकार मोदीजी के खिलाफ कैंपेन कर सकते हैं तो हम समर्थन में क्यों नहीं कर सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anurag Kashyap - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप के निर्देशन में सेक्रेड गेम्स 2 जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। दूसरे सीजन में भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान नजर आएंगे। इसके अलावा अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म सांड की आंख है। जिसमें तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की मुख्य भूमिका है। फिल्म की कहानी गांव में रहने वालीं दो महिला शूटर्स की जिंदगी पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें