फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी मिलने पर अनुराग कश्यप ने छोड़ा ट्विटर, यूजर्स बोले- 'देश में बोलने की आजादी है पर तुमने तो...'

Sun, 11 Aug 2019 12:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
anurag kashyap

हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने वाले लेखक, निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप ने ट्विटर को अलविदा कह दिया है। अनुराग ने शनिवार रात करीब 9 बजे दो ट्वीट किए और उसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट को डिलीट कर दिया। अब उनके ट्विटर छोड़ने पर सोशल मीडिया पर रिएक्शन सामने आए हैं।

विज्ञापन

2 of 7
Anurag Kashyap
एक यूजर ने उनके ट्विटर छोड़ने पर कहा है- अनुराग कश्यप अपने को राजपूत कहते थे। अब जैसे मैदान छोड़कर भागे हैं साफ हो गया ये राजपूत नहीं गोला था। 
विज्ञापन

3 of 7
anurag kashyap

एक ने लिखा- बोलने की आजादी है पर गलत बोलने की आजादी नहीं हैं। इसलिए जो जाना चाहे जा सकता हैं और रही बात धमकियां मिलने की तो वो तो ट्विटर डिलीट करने से नहीं मिलेगी ऐसा नहीं है। अगर आप सही होते तो ऐसे भागते नहीं। जय भारत।

 

4 of 7
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media

एक यूजर ने लिखा- लगे हाथ देश से भी निकल लो। एक यूजर ने लिखा- भाई बोलने की आजादी होनी चाहिए लेकिन इतनी भी नहीं की देश के लोग देश के खिलाफ बगावत करें। अगर आपने ये सारी बातें नॉर्थ कोरिया में बोली होती तब पता लगता।

विज्ञापन

5 of 7
anurag kashyap - फोटो : social media
बता दें अनुराग ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा- 'जब आपके माता-पिता को फोन आने लगे। आपकी बेटी को ऑनलाइन धमकियां मिल रही है क्योंकि आप जानते हैं कि कोई भी इस बारे में बात नहीं करना चाहता है। ठग राज कर रहे हैं और ठगना जिंदगी जीने का नया तरीका है।' अनुराग ने अपने आखिरी ट्वीट में ट्विटर छोड़ने की वजह बताई। अनुराग ने लिखा- 'आप सभी की खुशी और सफलता की कामना करता हूं। ट्विटर छोड़ने के बाद यह मेरा आखिरी ट्वीट होगा। जब मुझे डर के बिना अपने मन की बात कहने की अनुमति नहीं होगी, तो मैं बिल्कुल नहीं बोलूंगा। अलविदा।'  

ये भी पढ़ें
ऋतिक के नाना जे ओमप्रकाश के निधन पर शोक जताने पहुंचीं सुजैन खान, चाचा ससुर भी दिखे साथ
विज्ञापन

6 of 7
PM MODI, ANURAG KASHYAP - फोटो : Twitter
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले पर अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया था। अनुराग ने लिखा- ‘एक आदमी को लगता है कि वो जानता है कि 120 करोड़ लोगों के लिए क्या सही है और इसे लागू करने के लिए उसके पास पावर भी है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
anurag kashyap - फोटो : social media

बता दें कश्यप उन फिल्मी हस्तियों में शामिल हैं जिन्होंने 23 जुलाई को भीड़ द्वारा हिंसा करने और लोगों को पीट पीट कर हत्या करने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उसे जारी किया था। पत्र में कहा गया है कि ‘जय श्री राम' ‘भड़काऊ युद्धोन्माद' हो गया है और इससे कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें