फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: अनुराग ने बांधे ममूटी की तारीफों के पुल, बॉलीवुड और साउथ के सितारों के बीच का बताया अंतर

Tue, 04 Jun 2024 12:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग कश्यप, ममूटी - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुराग कश्यप की गिनती हिंदी सिनेमा के प्रतिभाशाली निर्देशकों में होती है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बीच के अंतर पर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने मलयालम सुपरस्टार ममूटी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने अभिनेता के साहसी रचनात्मक फैसलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह अपने बॉलीवुड समकक्षों से अलग हैं और जिस इंडस्ट्री का वह प्रतिनिधित्व करते हैं वह भी काफी अलग है।
Akshay Kumar: थम गई अक्षय की मराठी फिल्म वेदत मराठे वीर दौडले सात की शूटिंग, बजट की समस्या से जूझ रहे निर्माता
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम @anuragkashyap10
बातचीत के दौरान अनुराग ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की ओर से टिकट की कीमतों पर लगाई गई सीमा और केरल के सिनेमाघरों द्वारा छोटी फिल्मों को दी जाने वाली जगह पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि कुछ संस्कृतियां सिनेमा को लेकर ज्यादा साक्षर हैं। हिंदी पट्टी में हर बड़े प्रोजेक्ट में कहानी से ज्यादा सितारों को तवज्जो दी जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा, “एक छोटी फिल्म के पास बड़ी फिल्म से प्रतिस्पर्धा करने के लिए मार्केटिंग बजट नहीं होता है। यही वजह है कि इस तरह की फिल्में नहीं चल पातीं, लेकिन दक्षिण में चीजें ऐसी नहीं हैं। वहां समानता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह किसी नए कलाकार की फिल्म है या मोहनलाल की। उन्हें समान जगह मिलती है। हिंदी इंडस्ट्री में हमारे पास ऐसा नहीं है।”

4 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम
ममूटी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, "मैं सुपरस्टारडम की अवधारणा पर विश्वास नहीं करता हूं। मेरा मानना है कि एक अभिनेता के तौर पर ममूटी अपने करियर के इस पड़ाव पर कई जोखिम उठा रहे हैं। एक तरफ उन्होंने ब्रमायुगम में शैतान का किरदार निभाया। फिर उन्होंने कथल: द कोर में काम किया। वह लगातार जोखिम उठाते हैं। उन्हें फिल्मकारों पर भरोसा है। इसी भरोसे पर वह आगे बढ़ते हैं। हालांकि, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा नहीं होता है। अगर आप किसी स्टार से संपर्क करते हैं तो वह पहले यह जानना चाहते हैं कि फिल्म के हिट होगी या नहीं । वह इसकी गारंटी चाहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुराग ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में स्क्रिप्ट से ज्यादा यह मायने रखता है कि निर्देशक स्टार को यह समझाने में कितना सफल है कि प्रोजेक्ट हिट होगा। इसलिए हिंदी और दक्षिण के बीच बहुत बड़ा अंतर है। अगर आपने वहां एक अच्छी फिल्म बनाई है तो भले ही वह एक छोटी फिल्म हो, तो एक अभिनेता आपके साथ काम करना चाहेगा।" 
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: रणबीर और आलिया ने खरीदी खरीदी एक और लग्जरी कार, कीमत जान कर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें