फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्कि के इश्क में पागल अनुराग, कैसे बन गए उनकी जिंदगी के विलेन

Sat, 10 Sep 2016 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं। कल्कि के साथ उनकी शादी और फिर तलाक की खबर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। अनुराग कश्यप के जन्मदिन के अवसर पर आइए आपको बताते हैं कल्कि के साथ उनकी शादी और तलाक के बारे में।
विज्ञापन

2 of 8
कल्कि के साथ अनुराग की शादी के चर्चों ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया था। देव डी फिल्म की रिलीज के वक्त से अनुराग और कल्कि एक साथ वक्त बिताया करते थे। 6 महीने के शूट के दौरान अनुराग उन्हें डेट पर ले जाते थे।
विज्ञापन

3 of 8
अनुराग को इस बीच उनसे बहुत प्यार हो गया था। कल्कि को भी उनके साथ रहना अच्छा लगता था पर खुले विचारों की न होने के कारण कल्कि कुछ भी नहीं कह पाती थी। कल्कि थियेटर के साथ जुड़ी हुई थी। अनुराग कश्यप कल्कि के हर प्ले में उनको देखने आते थे।

4 of 8
अनुराग कश्यप
धीरे-धीरे कल्कि का लगाव भी अनुराग की तरफ बढ़ता गया, और दोनों एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़ गए। जिसके बाद दो साल तक दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और फिर शादी कर ली।
विज्ञापन

5 of 8
अनुराग कश्यप
कल्कि का कहना है कि अनुराग को कोई भी प्रभावित कर सकता है। वो दूसरों की बात ज्यादा सुनते हैं। दूसरों के कुछ भी कहने से वो तुरंत अपना फैसला बदल लेते थे जो कि कभी-कभी गलत साबित होता था।
विज्ञापन

6 of 8
अनुराग कश्यप
कल्कि के अनुसार अनुराग को जल्दी गुस्सा आ जाता है। उन्होंने बताया कि दोनों के अलग होने के पीछे भी अनुराग का गुस्सा ही बड़ा कारण है। वो ऐसे व्यक्ति हैं जो सारा दिन अपने काम में लगे रहते हैं और इस वजह से ही दोनों में दूरियां बढ़ने लगीं थीं।
विज्ञापन

7 of 8
अनुराग कश्यप
अनुराग को किसी भी बात पर ज्यादा देर तक बहस करना पसंद नहीं था और कल्कि की बॉलीवुड से जुड़ी कई बातों पर अनुराग से जबरदस्त बहस हो जाती थी। उनकी कुछ हरकतें कल्कि को परेशान करती थीं। 
विज्ञापन

8 of 8
अनुराग कश्यप
कल्कि का कहना है कि दोनों को एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लेने में काफी वक्त लगा। वो एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे लेकिन ये आसान नहीं था, पर काम पर ध्यान देना बेहद जरूरी था। इसके लिए एक बड़े-फैसले की जरूरत थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें