फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस करने से डर रही थीं कृति और फिर सब आराम से हो गया

Sat, 10 Sep 2016 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड के सीरियल किसर यानि इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'राज रीबूट' को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ लीड हीरोइन के रूप में कृति खरबंदा नजर आएंगी। आपको बता दें कि इमरान और कृति के बीच फिल्म में कई लव मेकिंग और किस सीन मौजूद हैं। कृति ने खुद इस सीन्स के बारे में खुलकर चर्चा की।
विज्ञापन

2 of 7
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कृति ने बताया कि इमरान के साथ किस सीन के दौरान उन्होंने कैसा महसूस किया। उनकी फिल्म में एक ना एक किस सीन तो जरूर होता है। बताया जा रहा है कि 'राज रीबूट' में कई किस सीन देखने को मिलेंगे। कृति की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है और इस फिल्म में वो इमरान हाशमी को कई बार किस करती नजर आएंगी।
विज्ञापन

3 of 7
कृति का कहना है कि इमरान एक बड़े एक्टर है। फिल्म के सेट पर वो बहुत ही कूल रहते हैं। वो एक अच्छे इंसान भी हैं। उन्होंने शूटिंग के दौरान कभी भी ज्यादा बातें नहीं कीं और न ही किसी को ज्यादा परेशान किया, वो सिर्फ अपना काम करते हैं।

4 of 7
इमरान के साथ किस सीन के बारे में बताते हुए कृति ने कहा कि पर्दे पर किसिंग के मामले में इमरान को कोई नहीं हरा सकता।
विज्ञापन

5 of 7
वह किसिंग के किंग हैं। कृति का कहना है कि जब वो इमरान हाशमी के साथ किस सीन कर रही थीं तो उन्हें जरा-सा भी प्रेशर फील नहीं हुआ।
विज्ञापन

6 of 7
हालांकि कृति ने ऑनस्क्रीन कभी किस नहीं किया है इसलिए उन्हें जब किस सीन के बारे में पता चला तो वो थोड़ी डर गई थीं लेकिन किस सीन भी दूसरे सीन्स की तरह आसानी से हो गया। इसमें उन्हें कोई बड़ी बात नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कृति को उम्मीद है कि जैसे फिल्म 'राज' ने बिपाशा बसु को स्टार बना दिया था। वैसे ही 'राज रीबूट' उनके बॉलीवुड करियर में जबरदस्त सफलता लेकर आएगी। आपको बता दें कि फिल्म 16 सितंबर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें