अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हड्डी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा अनुराग हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए मशहूर हैं। चाहे फिल्में हो या फिल्मी सितारे, वह हर किसी के बारे में खुलकर अपनी राय सामने रखते हैं। अब उन्होंने अपनी फिल्मों में अभिनेताओं को कास्ट करने के बारे में बात की है। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने कहा कि वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विक्की कौशल जैसे अभिनेताओं को अब अपनी फिल्में करने के लिए कहने को लेकर दोषी महसूस करते हैं।