कल्कि केकलां
- फोटो : instagram: kalkikanmani
कल्कि केकलां ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर नोट साझा करते हुए लिखा, 'प्रिय अनुराग, इस मीडिया सर्कस को अपने ऊपर हावी मत होने देना। आप महिलाओं की आजादी के लिए अपनी स्क्रिप्ट्स के जरिए लड़ते रहे हो, आपने अपनी निजी और व्यावसायिक जिंदगी में उनकी सत्यनिष्ठा की रक्षा की है। मैं इसकी चश्मदीद रही हूं। आपने निजी और व्यावसायिक जिदंगी में मुझे हमेशा अपने बराबर समझा। तलाक के बाद भी आप मेरी सत्यनिष्ठा के लिए खड़े रहे।'