फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल तक यौन शोषण का शिकार होता रहा था ये फेमस डायरेक्टर, बेटी की उम्र की लड़की को कर रहा डेट

Sun, 09 Sep 2018 12:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
anurag kashyap
जाने माने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटीज में से एक माने जाते हैं जो लहरों के विपरीत चलने में यकीन रखते हैं। अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 6
Anurag Kashyap
अनुराग कश्यप ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'पांच' से की थी लेकिन ये फिल्म आज तक रिलीज नहीं हो सकी है हालांकि यूट्यूब पर ये फिल्म मौजूद है। इसके बाद उन्होंने 'ब्लैक फ्राइडे' (2004) बनाई। यह फिल्म भी रिलीज से पहले काफी विवादों में घिरी रही। अनुराग कश्यप की पहली फिल्म जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं वो 'गुलाल' थीं। इस फिल्म से अनुराग ने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई। 
विज्ञापन

3 of 6
Anurag Kashyap - फोटो : Anurag Kashyap
अनुराग कश्यप की ज्यादातर फिल्में सामाजिक मुद्दों पर आधारित होती हैं। जिनमें ड्रग्स एडिक्शन, चाइल्ड अब्यूज, डिप्रेशन जैसी समस्याएं दिखाई गई हैं। समाज में ये मुद्दे तो हैं ही लेकिन कम ही लोगों को पता है कि दरअसल वो खुद भी इन सब चीजों से गुजर चुके हैं।

4 of 6
Anurag Kashyap
एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने खुलासा किया था कि वो बचपन में यौन शोषण का शिकार हुए थे और करीब 11 साल तक शोषित होते रहे थे। अनुराग कश्यप ने कहा था कि 'मैंने उस पुरुष को माफ कर दिया है। जब उसने मेरा शोषण किया तो उस वक्त वो 22 साल का था। कई साल बाद जब वो मुझसे मिला तो उसे भी इस बात का पछतावा था।' 
विज्ञापन

5 of 6
anurag kashyap
अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि 'इन सब बातों को भूलना आसान नहीं होता। उसके बाद जब मैं मुंबई में आया। यहां आकर भी फ्रस्टेशन और गुस्सा मेरे अंदर भरा हुआ था। कई सालों के संघर्ष ने उसे और बढ़ाने का ही काम किया। मैं डिप्रेशन में चला गया था जिससे बाहर आने में कल्कि कोचलिन ने बहुत मदद की।ट
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Anurag Kashyap
अनुराग कश्यप ने कल्कि कोचलिन से कुछ साल पहले तलाक ले लिया था। फिलहाल वो 24 साल की शुभ्रा शेट्टी को डेट कर रहे हैं। शुभ्रा अनुराग से 21 साल छोटी हैं। बता दें कि शुभ्रा अनुराग की बेटी आलिया से केवल 6 साल बड़ी हैं। पिछले दिनों दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। खबरों की माने तो दोनों दोनों आजकल लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें