फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार को शख्स ने कहा- 'बिना रीढ़ की हड्डी का इंसान', अनुराग कश्यप ने भी मिलायी हां में हां

Tue, 17 Dec 2019 04:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anurag Kashyap, Akshay kumar - फोटो : social media
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सबकी अपनी राय है। लेकिन इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की आग अब दिल्ली में भी फैलती दिख रही है। इस बीच अक्षय कुमार ने जामिया हिंसा से जुड़ा एक वीडियो लाइक कर दिया। बाद में अक्षय ने ट्वीट कर इस बात की सफाई भी दी की मैंने गलती से उस ट्वीट को लाइक किया था।
विज्ञापन

2 of 5
Akshay Kumar - फोटो : Twitter
इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो पक्षों में बंट गया। सोशल मीडिया पर #BoycottCanadianKumar और #ISupportAkshay टॉप ट्रेंडिंग में शामिल रहा। ऐसे ही एक यूजर ने अक्षय के बारे में लिखा कि उनके पास रीढ़ की हड्डी नहीं है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media

अनुराग ने यह ट्वीट रीट्वीट किया तो एक यूजर ने सवाल उठाया कि क्या वह अक्षय कुमार के बारे में ऐसा सोचते हैं। इसपर अनुराग ने एक और ट्वीट करके जवाब दिया कि हां बिल्कुल वह ऐसा ही सोचते हैं। बता दें अक्षय कुमार ने जिस वीडियो को लाइक किया उसमें एक छात्र कहता नजर आ रहा है, 'दिल्ली पुलिस लगातार आंसू गैस और गोलियां बरसा रही है हमपर।' वीडियो में सभी छात्र इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। 

4 of 5
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
अक्षय ने स्कॉल करने के दौरान इस ट्वीट को लाइक कर दिया। बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा- बाद में अक्षय कुमार को ट्वीट करना पड़ा। अक्षय ने लिखा- जामिया के उस वीडियो का ट्वीट स्क्रॉल करने के दौरान गलती से लाइक हुआ था। मैं ऐसे कृत्य का समर्थन नहीं करता। मैंने तुरंत उसे अनलाइक कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नागरिकता कानून में विरोध प्रदर्शन - फोटो : PTI
बता दें रविवार शाम को जामिया मिल्लिया इस्लामिया से सटे सराय जुलेना इलाके और मथुरा रोड पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कई बसों में आग लगा दी गई। आग बुझाने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। वहीं दूसरी ओर जामिया के छात्रों और स्टाफ का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने बिना किसी उकसावे के उन पर बल प्रयोग किया और बगैर अनुमति यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रवेश किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें